Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

क्या पूर्ण राज्य का मांग सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है ?

Arvind Kejriwal potrait क्या पूर्ण राज्य का मांग सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है ?

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने के चक्कर में लग गए हैं। हालांकि एक्सपर्ट इसे सिर्फ राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल की मांग में दम नहीं है।

दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव एसके शर्मा ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए ये मुद्दा उठाती रही हैं। लेकिन केंद्र में इन पार्टियों की सरकार रहने के बावजूद भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि बिना किसी जानकारी के अब आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को उठा रही है।Arvind Kejriwal potrait क्या पूर्ण राज्य का मांग सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है ?

एस के शर्मा ने आगे कहा की दिल्ली को पूर्ण राज्य की मान्यता दिलाने की मांग करने वाले संविधान का विरोध कर रहे हैं और उसके शर्मा ने याद दिलाया की कैसे अंबेडकर ने दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने वाली रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। साथ ही यह कहा था कि दिल्ली देश की राजधानी है और यह केंद्र के हाथों में ही रहनी चाहिए।

Related posts

होली पर सावधान! हरदोई में पकड़ा गया 300 लीटर मिलावटी सरसों का तेल  

Shailendra Singh

आज है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि, पृथ्वीराज से लेकर हिटलर तक थे उनके खेल के कायल

Breaking News

मुश्किल में केजरीवाल सरकार, सत्येंद्र जैन के ऑफिस पर CBI ने की छापेमारी

kumari ashu