Breaking News यूपी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है अपडेट

रक्षामंत्री ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है अपडेट

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच का पार्थिव शरीर अभी माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर रखा हुआ है। इसके बाद विधानसभा ले जाने की तैयारी है।

लगातार कल्याण सिंह के घर पर भाजपा के बड़े नेताओं का आगमन जारी है। सुबह पीएम मोदी, जेपी नड्डा भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित विधानसभा में भी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। यहां सभी विधायकों के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश के मंत्री सभी तैयारियों में लगे हुए हैं, खबरों के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्या, महेंद्र सिंह और आशुतोष टंडन को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि विधानसभा के अंदर की सारी व्यवस्था मंत्री सुरेश खन्ना और सिद्धार्थ नाथ के हाथों में होगी।

WhatsApp Image 2021 08 22 at 12.23.54 PM रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है अपडेट

भाजपा ने शनिवार को अपने एक बड़े नेता को खो दिया। इसका दुख प्रधानमंत्री मोदी सहित यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी नेताओं के चेहरे पर दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने एक बहुत बड़ा नेता खो दिया। वह अपने नाम के अनुरूप ही जन कल्याण में हमेशा लगे रहे, देश और प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Related posts

मथुरा जवाहर बाग कांडः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया CBI जांच का आदेश

kumari ashu

15 जून से बच्‍चों को बांटी जाएंगी मेडिसिन किट, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश  

Shailendra Singh

नहीं माना चीन, भारत के विरोध के बावजूद पीओके में बना रहा पनबिजली परीयोजना

Breaking News