featured मनोरंजन

शादी के बाद मुंबई और फिर बेंगलुरु पहुंच दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन यहीं होगा

dipveer 2 शादी के बाद मुंबई और फिर बेंगलुरु पहुंच दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन यहीं होगा

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिवाज से शादी की। शादी के बाद दोनों पहले मुंबई और अब बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। मंगलवार को इस नई जोड़ी को एयरपोर्ट पर हंसते-खिलखिलाते देखा गया। दोनों की शादी का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में हो रहा और ये खासतौर से फैमिली एंड रिलेटिव्स के लिए होगा।

dipveer 2 शादी के बाद मुंबई और फिर बेंगलुरु पहुंच दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन यहीं होगा

 

बता दें कि एयरपोर्ट पर नई नवेली दुल्हन दीपिका ने जहां ऑफ व्हाइट फ्रॉक स्टाइल सूट, दुपट्टा, हाथों में चूढ़ा और मंगलसूत्र पहना था तो वहीं रणवीर सफेद कुर्ते-पायजामे, जूतियां और फ्लोवर प्रिंट नेहरू जैकेट में दिखे। एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले काफी खुश नजर आए। वहीं, दीपिका पति रणवीर की किसी बात पर खिलखिलाती दिखीं। 28 नवंबर को दीपवीर बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन देंगे।

Related posts

‘हर रविवार, 15 मिनट डेंगू पर वार’: सीएम रावत

Rani Naqvi

छुट्टियों में गोवा जाने का कर रहे हैं प्लान, इन बातों का रखें खास ध्यान

Neetu Rajbhar

भारतीय सैन्य अकादमी में स्थित वॉर मेमोरियल दिलाता है वीरों के बलिदान की याद

mahesh yadav