देश खेल मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने क्यों नहीं दी विरुष्का को बधाई….

virushka 1 दीपिका-रणवीर ने क्यों नहीं दी विरुष्का को बधाई....

मुंबई। 11 दिसंबर को इटली में शादी करके विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हर तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। ट्वीटर पर एक के बाद एक सिलेब्रिटी उन्हें गुड विशेज भेज रही है, लेकिन दीपिका और रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक बधाई नहीं आई।

 

virushka 1 दीपिका-रणवीर ने क्यों नहीं दी विरुष्का को बधाई....

रणवीर ने तस्वीरें लाइक की, लेकिन कमेंट नहीं किया। गौरतलब है कि एक वक्त में रणवीर और अनुष्का के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। बता दें की दीपिका और रणवीर ने ट्वीटर पर भले ही उन्हें विश नहीं किया, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रुप से बधाई दी है। दोनों ने विरुष्का को खास गुलाब से सजा गुलदस्ता भेजा। फिलहाल विरुष्का हनीमून के लिए देश से बाहर हैं और रिसेप्शन से कुछ वक्त पहले ही लौटेंगे।

अनुष्का की दीपिका से कभी अनबन की खबरें नहीं आईं और रणवीर से ब्रेकअप होने के बाद भी दोनो अच्छे दोस्त बने रहे। विरुष्का के रिसेप्शन में इन दोनों के आने भी आसार हैं। विरुष्का के रिसेप्शन में पीएम मोदी, अंबानी और क्रिकेट-बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को निमंत्रित किया गया है।

Related posts

फर्जी पासपोर्ट मामले में छोटा राजन और तीन अन्य दोषी

Nitin Gupta

यूपी चुनावः पांचवे चरण में हुई 57 प्रतिशत वोटिंग

Rahul srivastava

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से खुश हुए उमर अब्दुल्ला

shipra saxena