मुंबई। दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में एंट्री के साथ ही ट्रिपल एक्स फिल्म में उनके एक्शन सीन सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी चर्चा बंटोर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया में धूम मचा चुके हैं। खबरों की माने तो फिल्म को पहले भारत में रिलीज किया जा सकता है। इस बात के संकेत दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया पर दिए।
thrilled to announce that #XxX:TheReturnofXanderCage will release in India first!before anywhere else in the world! #14thJanuary #VinDiesel pic.twitter.com/8y36pMYQBF
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) December 28, 2016
दीपिका के संदेश में कहा गया है कि 14 जनवरी को फिल्म भारत में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये होगी कि इसे सबसे पहले भारत में रिलीज किया जाएगा और बाद में इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। 2016 में दीपिका की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसलिए इस फिल्म का उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। दीपिका इस फिल्म में सेरेना अंगर का रोल कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के हीरो विन डिजल हैं और निर्देशन डिजे क्रूसो ने किया है। ये इस फिल्म का तीसरा पार्ट है। भारत में दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी काम कर रहे हैं।