मनोरंजन

रणवीर दीपिका का नया आशियाना, शादी के बाद हो जाएंगे शिफ्ट…!

Untitled 113 रणवीर दीपिका का नया आशियाना, शादी के बाद हो जाएंगे शिफ्ट...!

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा हैं। बता दें कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी के लिए परिवार वाले तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका को उनकी मां के साछ ज्वैलरी की शॉप पर देखा गया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों एक अलग घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

Untitled 113 रणवीर दीपिका का नया आशियाना, शादी के बाद हो जाएंगे शिफ्ट...!

 

शादी की तैयारियों में जुटे परिवारवाले

बॉलीवुड में सोनम कपूर की शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों ने तुल पकड़ लिया है। दोनों के परिवारवाले शादी की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं शादी के बाद रणवीर और दीपिका नये घर में शिफ्ट होने का प्‍लान बना रहे हैं। पिछले दिनों भी खबरें थी कि दोनों अपार्टमेंट की तलाश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों वर्ली के उस बिल्डिंग में भी पहुंचे थे जहां विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने पहले से अपना आशियाना बना रखा था।

 

शादी के बाद के लिए खरीदा घर

आपको बता दे कि रणबीर ने अपने और दीपिका के लिए बांद्रा के श्री अपार्टमेंट में नया घर खरीदा है जिसमें वो शादी के बाद जा सकते हैं। दरअसल रणवीर इसी बिल्‍डिंग में रहते है जहां उनके साथ उनका पूरा परिवार रहता है। वे परिवार के साथ 6, 7 और 8वें मंजिल पर रहते हैं। रणवीर ने इसी बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर अपना घर खरीदा है। फिलहाल इसके इंटीरियर का काम चल रहा है।

 

बुधवार को दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ बांद्रा के एक ज्‍वैलरी शॉप में देखी गई थीं। खबरों के मुताबिक दीपिका यहां गहने खरीदने आई थीं। बता दे कि 18 से 20नवंबर के बीच दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी शादी की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है।

दोनों स्‍टार्स के वर्कफ्रेंट की बात करें तो रणवीर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म सिंबा की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। वहीं दीपिका ने खुद को फ्री रखा है। उन्‍होंने इरफान खान के साथ एक फिल्‍म साइन की है लेकिन इरफान फिलहाल विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका ने किसी प्रोजेक्‍ट को हाथ नहीं लगाया है।

Related posts

दर्शकों के दिल को नहीं छू पायी विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक’

Kalpana Chauhan

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुई सुष्मिता , मिस यूनिवर्स CONTEST करेंगी जज

shipra saxena

अभिषेक बच्चन हुए अरेस्ट!

kumari ashu