December 12, 2023 1:13 am
मनोरंजन

एक दूजे के रणवीर दीपिका, ऑफिशियल एनाउंसमेंट का है फैंस को इंतेजार

07 36 एक दूजे के रणवीर दीपिका, ऑफिशियल एनाउंसमेंट का है फैंस को इंतेजार

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है। बाद में खबर आई कि दिसंबर में दोनों एक दूसरे के हो सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि यह कपल इसी साल नवंबर में शादी कर सकता है।

 

07 36 एक दूजे के रणवीर दीपिका, ऑफिशियल एनाउंसमेंट का है फैंस को इंतेजार

 

बाजीराव मस्तानी की जोड़ी

बॉलीवुड गलियारों की गॉसिप पर अगर गौर फरमाया जाए तो बाजीराव मस्तानी की ये जोड़ी 19 नवंबर को एक दूजे का हाथ थाम सकते हैं। बता दें कि 19 नवंबर को दोनों मुबंई में ही शादी कर सकते हैं। हालांकि बॉलीवुड की इस पॉपुलर जोड़ी ने अब तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना यह जा रहा है कि दीपिका शादी के चलते ही इन दिनों कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं।

फिटनेस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, फैंस ने खोली असलियत

बता दें कि दीपिका और रणवीर के फैंस को इंतजार है किसी ऑफिशियल एनाउंसमेंट का, जो उनकी जिज्ञासा शांत कर सके। फिलहाल तो कयासों का दौर जारी है और बॉलीवुड सूत्रों के हवाले से कई तरह की खबरें बॉलीवुड गलियारों में घूम रही हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो रणवीर जहां लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं वहीं दीपिका ने पद्मावत के बाद से कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

रणवीर और दीपिका ने पद्मावत फिल्म में साथ में काम किया था जिसमे दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मवाती की भूमिका अदा की थी तो वहीं रणबीर सिंह इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए थे।

दीपिका और कंगना के बाद अब कांस में छाया ऐश का जलवा, बटरफ्लाई गाउन में जीता सबका दिल

Related posts

रणबीर कपूर करना चाहते हैं शादी, ”कहा मुझे मेरे बच्चे और पत्नि चाहिए”

mohini kushwaha

एक्टर बनने के लिये सिर्फ गुड लुक्स नहीं बल्कि मेहनत की जरूरत : राजकुमार राव

Trinath Mishra

आलिया भट्ट को हुई रणबीर कपूर से प्रॉब्लम, कहा बात करना पसंद नहीं

mohini kushwaha