Breaking News featured देश मनोरंजन

महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

gandhi 1 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

नई दिल्ली। मोहन दास करमचंद गांधी का आज 148 वां जन्मदिन है। ये दिन भारत बापू की याद में मनाया जा रहा है। बापू का फिल्मों और बॉलीबुड से गहरा नाता रहा है। कई फिल्में बापू को लेकर बनाई गई हैं। इन फिल्मों में महात्मा गांधी को लेकर और उनके जीवन की कई घटनाओं को बखूबी तरीके से दर्शाया गया है।

gandhi 1 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

महात्मा गांधी के जीवन वृत्त को लेकर एक फिल्में कई बनी इनमें से एक फिल्म है “महात्मा” जिसका पूरा टाइटल है लाइफ ऑफ गांधी 1869-1948 इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन और आजादी के आंदोलनों का बखूबी चित्रण किया गया है। यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में बनी है। इस फिल्म को विट्ठभाई झावेरी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को दा गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिवीजन के साथ मिलकर इसे निर्मित किया था। यह फिल्म श्याम-श्वेत थी। इस फिल्म के दृश्यों और डॉयलॉग को लोगों ने बहुत सराहा था।

g 4 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

इसके बाद बापू के जीवन को लेकर एक बायोग्राफिक ड्रामा मूवी आई थी जिसको सन 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने महात्मा के जीवन की सभी घटनाओं को जीवंत पर्दे पर उतार दिया था। दर्शकों के बीच महात्मा के जीवन के कई बातों ने इस फिल्म को लेकर अपनी अलग जगह ही बना ली है। इस फिल्म का संगीत रवि शंकर ने दिया था। इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर के लिए अकादमी अवार्ड से भी नवाजा गया था।

g 5 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

बापू के जीवन को लेकर कई फिल्में आती रही हैं। मेकिंग ऑफ दा महात्मा नामक एक फिल्म जिसको श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था । यह फिल्म सन 1996 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म में महात्मा गांधी का दक्षिण अफ्रीका दौरा और संघर्ष की कहानी को चित्रित करते हुए दिखाया गया था। इस फिल्म में बापू का आंदोलन और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना ये सब दिखाते हुए। फिल्म ने दर्शकों को काफी देर तक सिनेमा घरों में बांधे रखा था। इस फिल्म के लिए अभिनेता रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला था। इसके साथ ही फिल्म की लोकप्रिय़ता इस कदर थी कि इस स्पेशल जूरी के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ था। फिल्म ने बेस्ट फीचर की कैटेगरी में भी राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था।

g 6 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

साल 2005 में अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर द्वारा अभिनित फिल्म आई मैने गांधी को नहीं मारा इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के काम को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म को जन्हू बरूआ ने निर्देशित किया था। फिल्म में महात्मा गांधी का हत्या और जीवन में उनके आदर्शों को लेकर इस फिल्म की कहानी को रखा गया था। इस फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।

g 3 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

साल 2007 में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी एक फिल्म आई थी इस फिल्म में लीड रोल में अभिनेता अक्षय खन्ना थे इस फिल्म में गांधी जी के परिवारिक जीवन और राजनीतिक जीवन के बीच की कड़ी को दिखाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म उनके बड़े बेटे हरिलाल और गांधी जी के बीच के संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। फिल्म को फिरोज अब्बास ने निर्देशित किया था। इस फिल्म की पूरी कहानी गांधी जी और उनके बेटे के बीच के द्वन्द को लेकर थी।

gandhi 6 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

इसके पहले भी एक फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में भी गांधी जी के जीवन और उद्देश्यों के साथ उनके अहिंसा के मार्ग को आधार बनाते हुए गांधीगिरी के तौर पर दिखाया गया था। इस फिल्म में गांधी जी के आदर्शों पर चलकर एक माफिया लोगों से गांधीगिरी करने की सीख देता हुआ दिखाया गया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री विद्या वालन थे।

g 2 महात्मा गांधी और बॉलीवुड का गहरा रिश्ता

 

Related posts

खांदेरी सबमरीन इंडियन नेवी में शामिल…जानें क्या है इसकी खासियत

shipra saxena

कोरियोग्राफर की सोनाक्षी सिंहा के सामने फटी पैंट: वीडिये वायरल

Rani Naqvi

मल्लिका को कोर्ट का आदेश, किराया नहीं दिया तो घर करें खाली

Vijay Shrer