Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में दर्ज की गई गिरावट

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में इस साल कमी दर्ज की गई हैं। इसका एक कारण कोरोना के चलते लगा लॉकडाउन भी रहा हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष जुलाई तक के आंकड़ों में दुर्घटनाओं में 38.41 और मृत्युदर में 33.79 प्रतिशत की कमी आई हैं । घायलों की संख्या में भी 54 प्रतिशत की कमी आई हैं। बीते वर्ष जुलाई में पूरे प्रदेश में 828 सड़क दुर्घटनाएं और 515 व्यक्तियों की मौत हुई थी। इस वर्ष 510 सड़क दुर्घटनाओं में 341 व्यक्तियों की मौत हुई हैं।

बैठक में प्रस्तुत किए गए आकड़ें

हाल ही में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में यह आंकड़ा प्रस्तुत किया गया हैं। सड़क सुरक्षा समिति के आंकड़ों के अनुसार दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 79 प्रतिशत की गिरावट चंपावत में दर्ज की गई हैं। यहां बीते वर्ष 14 दुर्घटनाएं हुई थी। इस वर्ष जुलाई तक यह आंकड़ा 3 था। पौड़ी में बीते वर्ष 30 दुर्घटनाएं हुई थी। इस वर्ष जुलाई तक यह आंकड़ा 7 था। वहीं, अल्मोड़ा में इस वर्ष जुलाई तक केवल एक सड़क दुर्घटना दर्ज की गई।

दुर्घटनाएं में आई कमी

अच्छी खबर यह है कि पूरे प्रदेश में इस बार बीते वर्ष की तुलना में अधिक दुर्घटनाएं नहीं हुई हैं। मृतकों के आंकड़ों में कुछ बदलाव देखा गया। मृतकों में उत्तरकाशी और घायलों में पिथौरागढ़ में बीते वर्ष की तुलना से अधिक मामले सामने आए हैं। जो एक गंभीर विषय हैं। इन आंकड़ों के बाद आयुक्त परिवहन ने सभी जनपदों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

शशिकला को तमिलनाडु का सीएम बनाने की उठी मांग

Rahul srivastava

अमेठी: मुहर्रम जुलूस की ‘पाबंदी’ पर भड़का शिया समुदाय, प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

Shailendra Singh

Yoga Diet Plan: योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं क्या ना खाएं?

Neetu Rajbhar