Breaking News featured उत्तराखंड देश भारत खबर विशेष

विधायक सुरेंद्र सिं​ह जीना की मौत से परिवार में छाया मातम, उत्तराखंड की राजनीति को लगा धक्का

0bd13645 f8d8 4007 adee 77b211ad74e8 विधायक सुरेंद्र सिं​ह जीना की मौत से परिवार में छाया मातम, उत्तराखंड की राजनीति को लगा धक्का

देहरादून। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को खो दिया। उत्तराखंड की राजनीति को बहुत बड़ा धक्का लगा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व विधायक कोरोना से संक्रमित आए थे। जिसके चलते उनका इलाज देश की राजधानी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अनका इलाज चल रहा था। इसी बीच इलाज के दौरान आज उनका अस्पताल में ही इलाज के दौरान देहांत हो गया। उनकी मौत के बाद से पार्टी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्रीमति रानी मौर्य ने भी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की मौत पर संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया-

बता दें कि कोरोना की वजह से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। देश में रोज सैकड़ों की संख्या में मौतें हो रही है। इसी कोरोना की वजह से देश ने कई नेताओं को खो दिया है। कोरोना ने सभी को अपने जाल में जकड़ लिया है। इसी बीच उत्तराखंड से एक बेहद ही दुख पहुंचाने वाली खबर आ रही है। सल्ट विधानसभा के विधायक श्री सुरेंद्र सिंह जीना की दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में दुख का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व सुरेंद्र सिंह की पतनी की ह्दय गति रूकने से मौत हो गई थी। परिवार अभी उनकी मौत के सदमें से ठीक तरह बाहर भी नहीं निकल पाया था कि अब सुरेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। दुख की इस घड़ी में उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमति रानी मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि युवाए ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वण् जीना सदैव जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे।

बंशी धर ने भी जताया दुख-

इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जीना हमारे युवाए ऊर्जावान और योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। साथ ही कहा कि वे एक शालीनव्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

Related posts

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली-अमेठी में BJP 10 में 6 सीटों पर आगे

kumari ashu

भाजपा को जबाब देगी कांग्रेस की जनशक्ति यात्रा

piyush shukla

चुनावी रंजिश के चलते गांव के सरपंच ने एक परिवार के लोगों को गोलियों से भूना

Rani Naqvi