देश मनोरंजन

अजय के पिता वीरू की मौत, कंधा देते ही टूटकर रोए बालीवुड एक्टर देवगन

ajay father veeru devgan अजय के पिता वीरू की मौत, कंधा देते ही टूटकर रोए बालीवुड एक्टर देवगन

एजेंसी, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। आज यानि 27 मई को उनके पिता वीरू देवगन का मुंबई में निधन हो गया है। वीरू एक फेमस स्टंट और एक्शन डायरेक्टर थे। आज सुबह ही उनकी मौत हुई है।
वीरू देवगन का अंतिम संस्कार शाम को 6 बजे रखा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वीरू देवगन ने आज सुबह सांस लेने में परेशानी की शिकायत की, उन्हें सांता क्रूज के सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मृत्यु हो गई।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि वीरू देवगन का अंतिम संस्कार शाम 6 बजे किया जाएगा। वीरू बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में दे चुके हैं। वे एक्शन डायरेक्टर के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी रह चुके हैं। वीरू देवगन ने 1999 में आई फिल्म हिंदूस्तान की कसम बनाई थी। इस फिल्म में उनके बेटे अजय देवगन और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन नजर आए।
अमृतसर में जन्मे थे वीरू, चार बचों के बाप थे
वीरू देवगन का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने वीणा देवगन से शादी रचाई। अजय देवगन और डायरेक्टर अनिल देवगन समेत उनके चार बच्चे हैं। वीरू देवगन 80 के दशक की हिंदी फिल्मों में फाइट और एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ करते थे। उनके निधन के बारे में सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शौक का माहौल है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं और देवगन परिवार का ढांढस बंधा रहे हैं।

Related posts

पर्यटकों से छेड़छाड़ मामला: अखिलेश ने पूछा, कहा हैं एंटी रोमिया दल?

Pradeep sharma

हिना खान का ग्लैमरस फोटोशूट, फ़ोटो देख हर कोई हुआ दीवाना

Rahul

…जब रील लाइफ रईस से मिले रियल ‘रईस’

Anuradha Singh