featured खेल

दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर से है अनोखा नाता, जानिए कैसे

दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर से है अनोखा नाता, जानिए कैसे

लखनऊ: DCvsSRH के मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इस मैच में सीजन का पहला सुपर ओवर भी खेल प्रशंसकों ने खूब आनंद से देखा। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिर में जीत दर्ज की।

सुपर ओवर में मिली दिल्ली को जीत

ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है। हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। जवाब में हैदराबाद की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 7 विकेट खोकर वॉर्नर की टीम ने भी 159 रन बनाए, फिर मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया।

दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर से है अनोखा नाता, जानिए कैसे

सुपर ओवर में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन

आईपीएल के पिछले तीन सीजन पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के पहले सुपर ओवर मुकाबले जीते हैं। साल 2019, 2020 और 2021 के आईपीएल मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स में सुपर ओवर खेला और जीत दर्ज की।

ऐसे में टीम का मनोबल काफी ऊंचा है, जबकि इस बार उनके स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन भी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, लेकिन अक्षर पटेल ने वापसी की है। युवा आवेश खान काफी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

Related posts

भाजपा सरकार पर सचिन पायलट का तीखा हमला, चुनाव जीतने का फूंका मंत्र

mohini kushwaha

मुलायम सिंह यादव ने लगवाई वैक्‍सीन, यूपी के मंत्री ने क्‍यों कहा- अखिलेश यादव मांगें माफी

Shailendra Singh

Partition Of India: बीजेपी आज मना रही भारत विभाजन विभीषिका दिवस, देशभर में निकालेगी मौन जुलूस

Nitin Gupta