मनोरंजन

बेटे वरुण को बीवी और गर्लफ्रेंड के बीच में फसाएंगे डेविड धवन

varun 1 बेटे वरुण को बीवी और गर्लफ्रेंड के बीच में फसाएंगे डेविड धवन

मुंबई। वरुण धवन के लिए साल 2017 बहुत ही अच्छा बिता। एक तरफ तो वरुण की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया हिट हो गई वहीं दूसरी तरफ जुड़वा-2 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब बाप-बेटे की ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कमाल दिखाने की तैयारी में है।खबर है कि 1999 में रिलीज हुई बीवी नंबर वन की रीमेक बनाने का फैसला किया है।

 

varun 1 बेटे वरुण को बीवी और गर्लफ्रेंड के बीच में फसाएंगे डेविड धवन

1999 में आई बीवी नंबर वन उस वक्त सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा, सलमान खान और सुष्मिता सेन थे। इनकी तिकड़ी ने धमाल मचा दिया था। अब वही जादू वरुण धवन दिखाने की कोशिश करेंगे।

डेविड धवन की अपने बेटे के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। बीवी नंबर वन के रीमेक के अलावा 2018 में वरुण धवन की फिल्म “अक्टूबर” और सुई धागा भी रिलीज होनी है। सुई धागा में जहां वह एक दर्जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे वहीं अक्टूबर में वह रोमांटिक किरदार निभाते नजर आएंगे। दोनों ही फिल्मों से वरुण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

Related posts

श्रद्धा कपूर ने बयां किया ब्रेकअप का दर्द, कहा ‘दिल टूटता है तो दर्द होता है..’

mohini kushwaha

उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, देखें फोटोज

Nitin Gupta

तनुश्री विवाद पर कंगना रनौत का बड़ा बयान कहा, NO का मतलब बताया जाना बेहद जरूरी

mohini kushwaha