मुंबई। अंडरवर्ड डॉन दारुद इब्राहिम के भांजे आलीशाह की मुंबई में कल शादी है जाहिर है कि वो इस शादी में शरीक नहीं हो पाएगा लेकिन अब तक की मिली जानकारी के अनुसार वो इस शादी को स्काईप के जरिए देख सकता है।
दाऊद के परिवार में हो रही इस शादी पर खुफिया एजेंसी की पैनी नजर रहेगी, वही इस शादी को लेकर शाही इंतजाम किए गए है क्योंकि आलिशाह अब हसीना का एकलौता जीवित बेटा है। उसके बड़े बेटे की 2006 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक मशहूर पांच सितारा होटल में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें दाऊद का भाई इकबाल कासकर शरीक हो सकता है।
फिलहाल इस शादी पर मुंबई पुलिस की भी नजर है क्योंकि इससे पहले भी दाऊद के एक भांजे दानिश की मुंबई में शादी हुई थी, जिसमें डी कंपनी से ताल्लुक रखने वाले कई लोग शरीक हुए थे।