featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहेगी। कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे बाद में पछताना पड़े। किसी कागज पर दस्तखत करने से पूर्व अपने से बड़ों की राय जरूर ले लें।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। किसी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। माता पिता का भरपूर सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसे कुछ ना कुछ दान जरूर करें।

मिथुन राशि: आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। जहां एक और धन हानि के योग बनेंगे वही दूसरी ओर मित्र पक्ष की सहायता से धन प्रप्ति के योग बन रहे है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण वना रहेगा। नौकरी के नए मार गए खुलेंगे। लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  किसी कागज पर दस्तखत करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें वरना धन हानि हो सकती हैं। पड़ोसी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें वरना कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। किसी परिचित मित्र के घर आने के शुभ योग बन रहे हैं। संतान प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा लंबे समय से चल रही योजनाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रमोशन के भी शुभ योग आज बन रहे हैं। लेकिन याद रहे किसी भी प्रकार के कागज में दस्तखत करने से पूर्व किसी जानकार है व्यक्ति से राय जरूर ले लें वरना धन हानि हो सकती है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। परंतु याद रहे आज अगर आप किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने जाएं तो काले या हरे वस्त्र पहनकर न जाएं।

कुंभ राशि: आज का दिन शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। संतान पक्ष का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। अगर लंबे समय से आपका प्रमोशन रुका है तो आज प्रमोशन के योग बनेंगे। धन आगमन के नए मार्ग खुलने की संभावना है।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी उलझन के कारण वश पूरे दिन मन तनाव ग्रसित रहेगा जिससे शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। भगवान शंकर जी का स्मरण कर कार्यों को प्रारंभ करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

20 जून 2021

पंचांग:

मास : जेष्ठ।

पक्ष   : शुक्ल।

वार   : रविवार।

तिथि : दशमी

नक्षत्र : चित्रा

करण : तैतिल

पक्ष  : शुक्ल

योग  :  परिघ

सूर्योदय : 05:12:48

सूर्यास्त  : 19:02:41

ऋतु   : ग्रीष्म

अभिजित : 11:40:04 – 12:35:24

राहु काल : 17:18:56 – 19:02:40

Related posts

Ex. PM के जन्मदिवस पर बोले राहुल गाँधी, कहा भारतीय नागरिकों को आपकी सख्त जरूरत

Trinath Mishra

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ममता सरकार को झटका, हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

lucknow bureua

लालू की पैरवी करने वाले डीएम से नाराज योगी, दिया कार्रवाई का आदेश

Breaking News