featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग है। अनायास धन प्राप्ति के योग बन रहे है। अपनों से बड़ो का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधनी बरते। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलायें, कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होंगे। आज व्यापार में लाभ रहेगा। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।

कन्या राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। पूरे दिन मेहनत केबाद आज कुछ सफलता का योग बनेंगे ।आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पढ़ें। जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। किसी का अपमान ना करें। धन हानि के योग बन रहे। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर निकलें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बनेंगे। भगवान शंकर जी पर जल वा शक्कर वाला जल अर्पण करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाओ तो नीले रंग की शर्ट पहन कर जायें। जिससे कार्य में  सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उस का अपमान ना करें। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

23 – जून- 2021

मास : जेष्ठ

पक्ष  : शुक्ल

वार : बुधवार

तिथि :  त्रयोदशी

नक्षत्र : अनुराधा

करण : तैतिल।

योग : साघ्य।

सूर्योदय : 05:13:26

सूर्यास्त : 19:03:19

ऋतु    :  वर्षा

अभिजित  कोई नही

राहु काल : 12:08:22 – 13:52:06

Related posts

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की ओर अग्रसर नरेंद्र मोदी, बैठक का आह्वान

bharatkhabar

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी को ‘डी कम्पनी’ से मिली धमकी

Rani Naqvi

हुरियारों और ब्रज की गोपियों के बीच आज खेली जाएगी विश्वप्रसिद्ध लठमार होली, जाने क्या है महत्व

Rani Naqvi