featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: स्वस्थ मन और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम सही समय पर सही काम करें। आने वाले पूरे दिन का विवरण राशिफल की मदद से जाना जा सकता है। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 28 जून 2021 कैसा रहने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

28 – जून – 2021

पंचांग

मास   : आसाढ़

पक्ष    : कृष्ण

वार    : सोमवार

तिथि   : चतुर्थी

नक्षत्र   : धनिष्ठा

करण   : बालव

योग    : विश्कुम्भ

सूर्योदय  : 05:14:49

सूर्यास्त  : 19:03:58

ऋतु     : वर्षा

अभिजित : 11:41:45 – 12:37:02

राहु काल : 06:58:27 – 08:42:06

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ के प्रति ध्यान दें, कोई बड़ी महामारी लगने की आशंका है। जहां एक ओर धन हानि का योग बनेगा, वहीं दूसरी ओर मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। अनायास धन हानि हो सकती है। मार्ग में चल रहे किसी अनजान से वाद विवाद ना करें। बॉस का सम्मान करें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है, जिससे लंबे समय से चल रही मित्रता में दूरियां बन सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ का ध्यान दें।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत शुभकारी रहेगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। लम्बे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में अशांति का वातावण बन सकता है। पिता के स्वास्थ का ध्यान दें व किसी अपरिचित पर अधिक भरोशा ना करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। शारीरिक कष्ट के योग बन रहे है। अतः स्वस्थ का ध्यान दें। काले वस्त्र धारण ना करें।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। अतः अधिक बहस ना करें। किसी याचक का अपमान ना करें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अनायास कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे। किसी अपरिचित पर अधिक भरोसा ना करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। व्यापार मे सामान्य लाभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के खोने का योग बन रहा है। सफर करते समय सावधानी बरतें।

Related posts

BJP कार्यसमिति दूसरा दिन : शाह लेंगे हिस्सा, निकाय चुनाव पर चर्चा संभव

shipra saxena

‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ को मिला 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

Samar Khan

कांग्रेस नेता ने की पीएम पर विवादित टिप्पणी, बीजेपी ने पूछा क्या राहुल चुप रहेंगे

Rani Naqvi