featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 3 सितंबर 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

03 – सितम्बर – 2021

पंचांग

मास  : भाद्रपद

पक्ष   : कृष्ण

वार   : शुक्रवार

तिथि  : एकादशी

नक्षत्र  :  पुनर्वसु

करण   : बालव

योग     : व्यतीपात

सूर्योदय : 05:46:18

सूर्यास्त  : 18:24:56

ऋतु      : शरद

अभिजित: 11:40:20 – 12:30:12

यमघण्ट  : 16:43:47 – 17:34:21

दिशा शूल: पश्चिम

राहु काल:  10:30:47 – 12:05:37

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा।  स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें, कोई बड़ी महामारी लगने की आशंका है। जहां एक ओर धन हानि का योग बनेगा, वहीं दूसरी ओर मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी  रहेगा। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। अनायास धन हानि हो सकती है। मार्ग में चल रहे किसी अनजान से वाद विवाद ना करें। बॉस का सम्मान करें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है, जिससे लंबे समय से चल रही मित्रता में दूरियां बन सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत शुभकारी रहेगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। लम्बे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में अशांति का वातावण बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। व किसी अपरिचित पर अधिक भरोशा ना करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। अतः स्वास्थ्य का ध्यान दें। काले वस्त्र धारण ना करें।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। अतः अधिक बहस ना करें। किसी याचक का अपमान ना करें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अनायास कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे। किसी अपरिचित पर अधिक भरोसा ना करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार मे सामान्य लाभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के खोने का योग बन रहा है। सफर करते समय सावधानी बरतें।

Related posts

Kharmas 2022: इस तारीख से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक

Nitin Gupta

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए उत्तराखंड में 11 नए ग्रोथ सेंटरों को मंजूरी

Mamta Gautam

Happy Vishwakarma : ब्रह्मांड के निर्माता है भगवान विश्वकर्मा , ऐसे करें पूजा और जानें कैसे हुआ विश्वकर्मा का जन्म

Rahul