featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा दिन

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 16 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

16 -अगस्त 2021

पंचांग

मास: सावन

पक्ष: शुक्ल

वार: सोमवार

तिथि  : अष्टमी

नक्षत्र : अनुराधा

करण:   बव

योग: ब्रह्म

सूर्योदय: 05:38:01

सूर्यास्त: 18:42:57

ऋतु :वर्षा

अभिजित: 11:44:11

राहु काल:  07:16:08 – 08:54:15

मेष राशि: लम्बे समय से चल रहे किसी महत्वपूर्ण योजना  के पूरे होने के संकेत प्राप्त होंगे। व्यापार में साथ काम कर रहे सहयोगी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें धन हानि का योग बनेगा।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी  को धन उधार ना दें। अगर आप व्यापारी है तो आज के दिन दही का सेवन ना करें। अगर आप के घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तो घर से निकलते समय कुछ काले तिल दरवाजे  के बाएं तरफ छोड़ दें।

मिथुन राशि:  आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ रहेगा। अगर आप का प्रमोशन  रुका है तो आज फाइल आगे बढने के योग बन रहे है। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

कर्क राशि:  आज का दिन आपके लिए तनाव युक्त रहेगा। किसी परिचित मित्र से भेंट होगी, जिससे कुछ ऐसी सूचना मिलेगी जिससे मन बहुत अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। जीवन साथी से वाद विवाद ना करें।

सिंह  राशि: आज  स्वस्थ का बेहद ध्यान रखें। घर से निकले समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें। राह में चलते किसी अनजान से वाद विवाद हो सकता है। अतः उससे  ज्यादा ना उलझें।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।  घर का वतावरण भक्तिमय रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए चिंता युक्त रहेगा। अधिक मेहनत के बाद कुछ खास लाभ प्राप्त नहीं होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से बहस ना करें। अगर किसी को धन दे तो सोच समझ कर दें।

वृश्चिक राशि: लम्बे समय से बन रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से शुभ संकेत मिलने की संभावना है। जीवन साथी  का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर से निकलते वक्त माता पिता का सम्मान करें, उन्हें प्रणाम करके घर से निकलें।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेतों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। आज कोई परिचित व्यक्ति मिलेगा, जिससे कोई शुभ संकेत प्राप्त होंगे।

मकर राशि: आपका आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में नई प्रतिष्ठा का योग बन रहा हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया है, कुछ भी भोज्य पदार्थ ग्रहण ना करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में काला कुत्ता मिले तो उसे कुछ ना कुछ खिलाएं।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंददायक रहेगा। कार्य की नई योजना बनेगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता का योग बनेगा।  स्वास्थ्य का ध्यान दें।

Related posts

मिठाइयों में लगा ‘चांदी का वर्क होता है कितना खतरनाक, जानिए पूरी सच्चाई

Rahul

महामारी में बेबस लोगों से लूट करने वाले निजी अस्पतालों पर एक्शन

Shailendra Singh

कोरोना वैक्सीन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी!

sushil kumar