featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

स्वस्थ मन और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम सही समय पर सही काम करें। आने वाले पूरे दिन का विवरण राशिफल की मदद से जाना जा सकता है। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 27 जून 2021 कैसा रहने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

27 – जून- 2021

पंचांग

मास   : आसाढ़

पक्ष    : कृष्ण

वार    : रविवार

तिथि   :  तृतीया

नक्षत्र   :  श्रवण

करण

विष्टि

योग    : वैधृति

वार     :  रविवार

सूर्योदय  : 05:14:31

सूर्यास्त  : 19:03:53

ऋतु     : वर्षा

अभिजित : 11:41:33 – 12:36:51

राहु काल : 17:20:13 – 19:03:54

मेष राशि: आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद लाभ बहुत कम देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाहन दुर्धटना का योग बन रहा है, अतः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। किसी परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के कुछ योग बन रहे हैं परंतु मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। कार्य में उन्नति के योग बन रहे हैं। भूमि लाभ के योग बनेंगे। किसी अदालती मामले में विजय के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से चल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिये तनाव पूर्ण रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास ना करें। माता पिता का सम्मान करें। अगर दरवाजे पर कोई याचक आये तो उसका अपमान ना करें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। काफी समय से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। बड़े भाई का सम्मान करें।संतान पक्ष से कोई शुभ संकेत मिलेगा ।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि: लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की आज उम्मीद है। किसी अपरिचित व्यक्ति से अधिक वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसको कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं, अतः किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास न करें। आज के दिन किसी को भी उधार के रूप में धन ना दें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परीक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा।

Related posts

30 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

एनडीए के किसी दल को नहीं दूंगा हम की रैली में न्यौता: मांझी

Vijay Shrer

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की जोड़ी ने कर दिया कमाल

pratiyush chaubey