featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

हमारे वातावरण का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह चाल और सितारों का प्रभाव सुख दुख में देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि राशिफल के अनुसार अपने दिन की शुरुआत करें।

श्री गणेशाय नम:

 दैनिक पंचांग

21 – जुलाई – 2021

पंचांग

मास: आसाढ़

पक्ष:शुक्ल

वार    : बुधवार

तिथि : द्वादशी

नक्षत्र  : ज्येष्ठा

करण     : बव 05:54:37 बजे तक फिर बालव

योग    : ब्रह्म

सूर्योदय: 05:24:45

सूर्यास्त: 19:00:20

ऋतु      :  वर्षा

अभिजित :  कोई नही

दुष्टमुहूर्त: 11:45:21 – 12:39:43

कंटक: 17:11:35 – 18:05:57

यमघण्ट:08:07:52 – 09:02:14

राहु काल:12:12:32 – 13:54:29

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ के प्रति ध्यान दे कोई बड़ी महामारी लगने की आशंका है। जहां एक ओर धन हानि का योग बनेगा, वहीं दूसरी ओर मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। अनायास धन हानि हो सकती है। मार्ग में चल रहे किसी अनजान से वाद विवाद ना करें। बॉस का सम्मान करें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है जिससे लंबे समय से चल रही मित्रता में दूरियां बन सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत शुभकारी रहेगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। लम्बे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में अशांति का वातावण बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें व किसी अपरिचित पर अधिक भरोशा ना करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। शारीरिक कष्ट के योग बन रहे है। अतः स्वस्थ का ध्यान दें। काले वस्त्र धारण ना करें।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। अतः अधिक बहस ना करें। किसी याचक का अपमान ना करें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अनायास कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे।किसी अपरिचित पर अधिक भरोसा ना करें।किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। व्यापार में सामान्य लाभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के खोने का योग बन रहा है। सफर करते समय सावधानी बरतें।

Related posts

आज मनाया जा रहा सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जाने क्या है योग और इसका इतिहास 

Rahul

हमले के बाद फेसबुक लाइव पर फूट-फूट कर रोये खेसारी लाल यादव,कहा भीड़ के पीछे मेरी हत्या की कोशिश

mahesh yadav

पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया खत्म, जानिए कितने उम्मीदवार हैं मैदान में

Aditya Mishra