featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: तकदीर बदलने के लिए कई बार तस्वीर को साफ-साफ देखना होता है जिंदगी की इस भाग दौड़ में हमें यह पता होना चाहिए कि हम किस रास्ते पर चल रहे हैं और आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है इसमें दैनिक राशिफल काफी मददगार साबित हो सकता है आइए जानते हैं 16 जुलाई 2021 अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

16 – जुलाई – 2021

पंचांग

मास      :  आसाढ़

पक्ष        :  शुक्ल

वार        :   शुक्रवार

तिथि       :   षष्ठी  06:08:27  बजे तक

नक्षत्र    :  हस्त

करण      :  तैतिल

योग       :  परिघ

सूर्योदय  :  05:22:16

सूर्यास्त  : 19:02:07

ऋतु         : वर्षा

अभिजित : 11:44:51 – 12:39:31

यमघण्ट  : 17:12:48 – 18:07:27

राहु काल :  10:29:42 – 12:12:11

मेष राशि: लम्बे समय से चल रहे किसी महत्वपूर्ण योजना के पूरे होने के संकेत प्राप्त होंगे। व्यापार में साथ काम कर रहे सहयोगी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, धन हानि का योग बनेगा।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी को धन उधार ना दें। अगर आप व्यापारी है तो आज के दिन दही का सेवन ना करें। अगर आप के घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में हो तो घर से निकलते समय कुछ काले तिल दरवाजे के बाएं तरफ छोड़ दें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ रहेगा। अगर आप का प्रमोशन रुका है तो आज फाइल आगे बढने के योग बन रहे है। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए तनाव युक्त रहेगा। किसी परिचित मित्र से भेंट होगी जिससे कुछ ऐसी सूचना मिलेगी जिससे मन बहुत अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे है। जीवन साथी से वाद विवाद ना करें।

सिंह राशि: आज स्वस्थ का बेहद ध्यान रखें। घर से निकले समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें। राह में चलते किसी अनजान से वाद विवाद हो सकता है। अतः उससे ज्यादा ना उलझे।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। घर का वतावरण भक्तिमय रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए चिंता युक्त रहेगा। अधिक मेहनत के बाद कुछ खास लाभ प्राप्त नही होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से बहस ना करें। अगर किसी को धन दें तो सोच समझ कर दें।

वृश्चिक राशि: लम्बे समय से बन रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से शुभ संकेत मिलने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर से निकलते वक्त माता पिता का सम्मान करें उन्हें प्रणाम करके घर से निकले।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेतों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। आज कोई परिचित व्यक्ति मिलेगा जिससे कोई शुभ संकेत प्राप्त होंगे।

मकर राशि: आपके आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में नई प्रतिष्ठा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया है कुछ भी भोज्य पदार्थ ग्रहण ना करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में काला कुत्ता मिले तो उसे कुछ ना कुछ खिलाएं।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंददायक रहेगा। कार्य की नई योजना बनेगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता का योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें।

Related posts

2 साल की उम्र से योग करना शुरू किया, और बन गया सबसे कम उम्र का योगा टीचर

Rahul

प्रयागराज: अब व्हाट्सएप के जरिये मोबाइल लुटेरों को ऐसे पकडे़गी पुलिस

Aman Sharma

ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मोहम्मद सिराज, नम आंखो से मरहूम पिता को दी श्रद्धांजलि

Aman Sharma