featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 2 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

02 अगस्त 2021

पंचांग

मास       : सावन

पक्ष       : कृष्ण

वार       : सोमवार

तिथि     : नवमी  10:30:33 बजे तक फिर दशमी तिथि प्रारंभ

नक्षत्र     : कृत्तिका

करण    : गर 10:30:33 बजे तक फिर वणिज करण

योग       : वृद्धि

सूर्योदय: 05:30:56

सूर्यास्त   :  18:53:52

ऋतु      : वर्षा

अभिजित: 11:45:39 – 12:39:10

दुष्टमुहूर्त: 12:39:10 – 13:32:42 15:19:46 – 16:13:17

यमघण्ट : 11:45:39 – 12:39:10

दिशा शूल: पूर्व

राहु काल: 07:11:19 – 08:51:41

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। घर में आज के दिन अपने से बड़े का अपमान ना करें। बहन से व जीवन साथी से आज के दिन झगड़ा ना करें।

वृष राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर से निकलते वक्त कुछ मीठा खाकर निकले।

मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। मन अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से वाद विवाद ना करें। काम के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ संकेत मिलेगा। परिवार मे मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपकी मुलाकात अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से होगी, जिससे कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

कन्या राशि: आज के दिन किसी मित्र से मुलाकात होगी। जिससे कोई अप्रिय सूचना आपको प्राप्त होगी जिस कारण वश मन पूरे दिन अशांत रहेगा। अपने से किसी उच्च पदाधिकारी से वाद विवाद ना करें। अपने काम के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई नई योजना बनेगी जिसमें काम करने से जीवन में स्थिरता आएगी। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: आज पूरे दिन अधिक मेहनत करने के पश्चात शाम को किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है। जिस कारण मन उदास रहेगा। अपने इष्ट देव पर भरोसा कर अपने काम पर स्थिर रहें जरुर सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि: किसी अपरिचित से आज के दिन मित्रता ना करें वरना धन हानि हो सकती हैं। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। अपने से उच्च अधिकारी से आज के दिन वाद विवाद ना करें। उनकी आज्ञा का पालन करें इसी में भलाई है।घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

मकर राशि: किसी मित्र के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपकी भेंट हो सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अधिक भरोसा ना करें। आज के दिन नीले हरे व काले वस्त्र धारणा ना करें।

कुंभ राशि: आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा में सफलता के योग हैं। धन प्राप्ति के नए मार्ग आपके लिए खुलेंगे। माता पिता की सेवा करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय किसी भी परिवार वाले से वाद विवाद ना करें। अपने कार्य पर ध्यान दें और मार्ग में मिले किसी भी जानवर को कुछ ना कुछ खिलाएं।

Related posts

हरदोई में बिजली विभाग की लापरवाही से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Rahul srivastava

ऊना हिमाचल से सम्भल यू. पी via जुगाड़, भूखे पेट

Mamta Gautam

 महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन हुआ हिंसक,आंदोलनकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को किया आग के हवाले

rituraj