featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

हर दिन का अपना एक महत्व होता है, राशियों के हिसाब से ग्रह दशा समय के अनुसार बदलती रहती है। इसीलिए जरूरी है कि दिन की शुरुआत करने से पहले राशिफल जरूर देखा जाए। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 26 जून 2021 कैसा रहने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

26 – जून – 2021

पंचांग

मास      : आसाढ़

पक्ष     : कृष्ण

वार     : शनिवार

तिथि    : द्वितीया

नक्षत्र    : उत्तराषाढ़ा

करण

तैतिल     : 07:33:55

गर          : 18:13:15

योग         : एन्द्र

सूर्योदय    : 05:14:13

सूर्यास्त    : 19:03:47

ऋतु         : वर्षा

अभिजित : 11:41:21 – 12:36:39

राहु काल : 08:41:37 – 10:25:18

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पिता जी के स्वास्थ का ध्यान दें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी सिद्ध होगा। धन प्राप्ति की नई योजना बनेगी। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। आज के दिन किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी, शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता जी के स्वास्थ का ध्यान दें। कोई ऑपरेशन होने का योग बन रहा है।

कन्या राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बनेंगे।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। पिता के स्वस्थ का ध्यान दें। आज धन हानि का भी योग बन रहा है। धैर्य से काम लें, कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता जी का सम्मान करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अदालती मामलो में सफलता प्राप्त होगी। पिता जी का सम्मान करें।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धन हानि का योग बन रहा है। किसी दस्तावेज में दस्तखत करने से पहले ध्यान से पड़ लें।

Related posts

सीएम योगी का वैक्सीनेशन अभियान पर ट्वीट, कोरोना हारेगा भारत जीतेगा

Aditya Mishra

गजरौला में बारातियों का किया ऐसा स्वागत, मामला पहुंचा पंचायत

Shailendra Singh

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आपके लिए क्या है खास

Rahul