featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: आज का दिन कैसा होने वाला है, क्या कहते हैं सितारे

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: दिनके 24 घंटे हमारे आने वाले भविष्य के पल-पल को संवारते रहते हैं। हमारा कोई भी कदम जीत या हार तय करता है। सही शुरुआत तभी होगी जब हमें सही और गलत का पता होगा। आइए जानते हैं 20 अगस्त 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

20 – अगस्त – 2021

पंचांग

मास        : सावन

पक्ष         :    शुक्ल

वार         :   शुक्रवार

तिथि      : त्रयोदशी

नक्षत्र      : उत्तराषाढ़ा

करण       : कौलव

योग         : आयुष्मान

सूर्योदय    :  05:39:57

सूर्यास्त    : 18:39:15

ऋतु         : वर्षा

अभिजित : 11:43:37 – 12:35:35

दिशा शूल : पश्चिम

राहु काल : 10:32:11 – 12:09:36

मेष राशि: आज का दिन आपके लिये सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद लाभ बहुत कम देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाहन दुर्घटना का योग बन रहा है अतः वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। किसी परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के कुछ योग बन रहे हैं परंतु मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ करी रहेगा। कार्य में उन्नति के योग बन रहे है। भूमि लाभ के योग बनेंगे। किसी अदालती मामले में विजय के योग बन रहे है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से टल रहे किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिये तनाव पूर्ण रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास ना करें। माता पिता का सम्मान करें। अगर दरवाजे पर कोई याचक आये तो उसका अपमान ना करें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। काफी समय से रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। बड़े भाई का सम्मान करें। संतान पक्ष से कोई शुभ संकेत मिलेगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।रुका हुवा धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि: लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की आज उम्मीद है। किसी अपरिचित व्यक्ति से अधिक वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसको कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं अतः किसी अपरिचित पर अधिक विश्वास न करें। आज के दिन किसी को भी उधार के रूप में धन ना दें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परीक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। नौकरी के नए मार्ग खुलेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा।

Related posts

उरी सेक्टर में मारा गया 1 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Pradeep sharma

UP 3rd Phase Election: तीसरे चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज, अखिलेश यादव की होगी अग्निपरीक्षा

Neetu Rajbhar

सीएम केजरीवाल के बयान से मचा बवाल, विदेश मंत्री ने कहा वो भारत के लिए नहीं बोलते

pratiyush chaubey