featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: वृष राशि के लिए सफलताओं से भरा होगा दिन

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 10 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

10 अगस्त -2021

पंचांग

मास    : सावन

पक्ष      : शुक्ल

वार     : मंगलवार

तिथि   : द्वितीया

नक्षत्र   : मघा

करण   : बालव

योग       :  परिघ

सूर्योदय  :  05:35:02

सूर्यास्त  :  18:48:12

ऋतु        : वर्षा

अभिजित: 11:45:06 – 12:37:58

यमघण्ट  :  09:59:22 – 10:52:14

दिशा शूल: उत्तर

राहु काल  :  15:29:47 – 17:08:54

मेष राशि: लंबे समय से चल रही योजना में सफलता का योग बनेगा। पिता जी के स्वास्थ्य प्रति चिंतित रहेंगे। परिवार में अशांति का वातावरण बन सकता है। कहीं से अनायास धन प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा हुआ रहेगा। राज पक्ष अनुकूल रहेगा। धन लाभ का योग बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। माता जी के स्वास्थ का ध्यान दें। उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। व्यापार में आज के दिन सामान्य लाभ रहेगा। शाम तक कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि: आज का दिन मन उदास रहेगा। माता पिता का ध्यान दें। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। अनायास धन हानि का योग बनेगा। किसी कागज मे दस्तखत करने से पहले उस को ध्यान से पढ़ लें वरना धन हानि हो सकती है।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण वना रहेगा। व्यापार के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। किसी अपरिचित पर जरूरत से ज्यादा भरोशा ना करें वरना धन हानि हो सकती हैl

तुला राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ भेंट जरूर करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। परिवार में संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। भरपूर प्रयासों के बाद भी कम सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रिय मित्र से दूरी बन सकती है, इस कारण ह्रदय द्रवित रहेगा।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन किसी अग्रीमेंट पर दस्तख़त ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ का ध्यान दें। शाम तक कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। कुछ ऐसा होगा जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त होगी।

मीन राशि: लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रहे आर्थिक तंगी में कुछ आराम मिलेगा। व्यापार के नये मार्ग खुलेंगे।

Related posts

सीरिया में लड़ने के लिए केरल से गए 6 लड़ाके, संदिग्ध IS एजेंट ने किया खुलासा

Pradeep sharma

पटरी पर ट्रेनों के टकराने के मामले में चालक निलंबित

Rani Naqvi

इंडियन आइडल के सेट पर कुछ इस अंदाज में प्रमोट करती दिखीं अनुष्का, वरुण भी थे साथ

mohini kushwaha