featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए परीक्षा में सफलता का शुभ योग

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: दिन के 24 घंटे हमारे आने वाले भविष्य के पल-पल को संवारते रहते हैं। हमारा कोई भी कदम जीत या हार तय करता है। सही शुरुआत तभी होगी जब हमें सही और गलत का पता होगा। आइए जानते हैं 21 अगस्त 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

21 -अगस्त- 2021

पंचांग

मास      : सावन

पक्ष        : शुक्ल

वार        : शानिवार

तिथि   :   चतुर्दशी

नक्षत्र      : श्रवण

करण     : गर

योग      :  सौभाग्य  12:53:32

सूर्योदय : 05:40:24

सूर्यास्त   : 18:38:18

ऋतु         : वर्षा

अभिजित : 11:43:25 – 12:35:17

यमघण्ट :  15:10:51 – 16:02:43

दिशा शूल : पूर्व

राहु काल : 08:54:53 – 10:32:07

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ के प्रति ध्यान दें, कोई बड़ी महामारी लगने की आशंका है। जहां एक ओर धन हानि का योग बनेगा, वहीं दूसरी ओर मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। अनायास धन हानि हो सकती है। मार्ग में चल रहे किसी अनजान से वाद विवाद ना करें। बॉस का सम्मान करें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है जिससे लंबे समय से चल रही मित्रता में दूरियां बन सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत शुभकारी रहेगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। लम्बे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में अशांति का वातावण बन सकता है। पिता के स्वास्थका ध्यान दें व किसी अपरिचित पर अधिक भरोशा ना करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। शारीरिक कष्ट के योग बन रहे है। अतः स्वस्थ का ध्यान दें। काले वस्त्र धारण ना करें।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। अतः अधिक बहस ना करें। किसी याचक का अपमान ना करें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगृ। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अनायास कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे। किसी अपरिचित पर अधिक भरोसा ना करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। ब्यापार मे सामान्य लाभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के खोने का योग बन रहा है। सफर करते समय सावधानी बरतें।

Related posts

एलओसी पर आतंकियों के हथियार बरामद, दो संदिग्ध दबोचे

Rajesh Vidhyarthi

व्यक्ति के लिए कितनी शुभ होती है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Trinath Mishra

INX मामलें में पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, लेकिन बेल के बाद भी रहेंगे जेल 

Rani Naqvi