मनोरंजन

डब्बू रतनानी के कैंलेंडर लॉन्च में लगा बोल्डनेस का तड़का…देखिए तस्वीरें

SHRADDHA डब्बू रतनानी के कैंलेंडर लॉन्च में लगा बोल्डनेस का तड़का...देखिए तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हर साल फिल्मी सितारों के ग्लैमर से भरपूर कैलेंडर लेकर आते हैं, जिसका बॉलीवुड में हर कोई इंतजार करता है। इस साल भी उनका 2017 का कैलेंडर जारी हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के सितारों का ग्लैमर भरपूर नजर आ रहा है।

SHRADDHA डब्बू रतनानी के कैंलेंडर लॉन्च में लगा बोल्डनेस का तड़का...देखिए तस्वीरें

इस कैलेंडर में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के फोटोज हैं। इन हस्तियों में अमिताभ बच्चन, रेखा, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, जैक्लीन फर्नांडिज, कृति सेनन, दिशा पाटनी, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे।

इन सितारों में खास तौर पर दिशा पाटनी की चर्चा सबसे ज्यादा है, जिन्होंने कैलेंडर के लिए सेमी न्यूड सेशन कराया। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की जमकर खिंचाई भी हो रही है। इस कैलेंडर में बॉलीवुड के जो नामी सितारें गायब हैं, उनमें सलमान खान, अनिल कपूर, आमिर खान, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, सोनम, दीपिका पादुकोण, काजोल, करीना कपूर खान, सुश्मिता सेन, सुशांत सिंह राजपूत, अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली हैं।

Related posts

सस्पेंस और रोमांच से  चौकाती आड्डाटाइम्स  की नयी  इन्वेस्टीगेशन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज SIN

Rani Naqvi

एक्टर सोनू सूद ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma

एक्शन सीन करते समय अमिताभ बच्चन की पसलियों में आई चोट, फिल्म प्रोजेक्ट K की कर रहे थे शूटिंग

Rahul