featured देश बिहार राज्य

बिहार: दबंगों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं के साथ की मारपीट, 30 से ज्यादा घायल

्ेि््ेोिे्ि बिहार: दबंगों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं के साथ की मारपीट, 30 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली : गुंडों ने सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर गुंडागर्दी की है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है। इस दौरान घायल 34 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल

सांसद रंजीत रंजन घायल छात्राओं से मिलने अस्पताल पहुंचीं

इस घटना के बाद सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में भय का माहौल है। घटना के बाद देर रात सुपौल की सांसद रंजीत रंजन घायल छात्राओं से मिलने अस्पताल पहुंचीं। बताया जाता है कि गुंडे त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में आतंकियों की तरह घुस गए थे।

दीवारों पर लिखा करते थे आपत्तिजनक शब्द 

दरअसल, मामला यह था कि गांव के बदमाश लड़के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के बारे में दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखा करते थे। इस कारण लड़कियां परेशान थीं। परेशान लड़कियों ने इस बात की स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

तभी किसी लड़की ने दीवार पर गंदा लिखते हुए गांव के एक लड़के को देखा और उसके बाद फटकार लगाई। इसके बाद गांव के बदमाश लड़के गिरोहबंद हो गए। बीस से अधिक की संख्या में जमा हुए लाठी-डंडे लेकर सीधे स्कूल पर धावा बोल दिया। लड़कियां हॉस्टल में थीं।

तोड़फोड़ करते सभी बदमाश हॉस्टल में घुस गए और बिना कुछ समझे बेरहमी के साथ लड़कियों पर टूट पडे़। गुंडों की पिटाई से तीन दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गईं। कई छात्राओं के शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात को सूचना मिलने पर सुपौल की सांसद रंजीत रंजन अस्पताल पहुंची और घायल छात्राओं से मिलीं। प्रशासन को तुरंत हमलावर छात्रों की पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए कहा गया है।

Related posts

मेरठः बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, फर्जी डॉक्टर की दांस्ता सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

Shailendra Singh

4 साल की मासूम से अधेड़ उम्र के बुजुर्ग ने की हैवानयत, गंभीर हालत में छोड़कर फरार 

Rani Naqvi

यूपी: चुनाव से पहले जोड़-तोड़, कई विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

bharatkhabar