यूपी

दबंगों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

hardoi 12 दबंगों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

हरदोई। रविवार सुबह घर के बाहर झाडू लगा रही महिला को गाव के कुछ दबंग लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल ने महिला की हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

hardoi 12 दबंगों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक मामला हरियावां थाना क्षेत्र के जगरहापुरवा गांव का है जहां पर जमीनी रंजिश के चलते एक महिला को दबंगो ने गोली मार दी पूरा मामला गांव के ही रहने वाले राजकुमार,अखिलेश,मनोज और छोटे लाल के साथ इंद्रपाल का खेत को लेकर 2 दिन पूर्व विवाद हुआ था उसी रंजिश के चलते सुबह इंद्रपाल की पत्नी सोमवती जिस समय घर के बाहर झाडू लगा रही थी तो दबंगो ने घेर लिया और तमंचे से महिला के सीने पर फायर कर दिया।

लहुलूहान महिला को आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर महिला की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया।

आशीष सिंह, संवाददाता

Related posts

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 98.6 फीसदी, सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश

Shailendra Singh

बांगरमऊ में बोले अखिलेश, दिनों दिन बढ़ रही है साइकिल की रफ्तार

Rahul srivastava

तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाये पेट्रोल व डीजल के दाम

sushil kumar