यूपी

दबंगो ने दिव्यांग को पीटा, पुलिस ने अनसुनी की फरियाद

85852 दबंगो ने दिव्यांग को पीटा, पुलिस ने अनसुनी की फरियाद
हरदोई। एक तरफ सरकार दिव्यांगों की सहूलियत के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, वहीं अधिकारी उनके प्रति अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं। अपने हक के लिए दर- दर भटक रहे दिव्यांग की फरियाद सुनने को कोई तैयार नहीं है। दिव्यांग व उसके परिवार को दबंगों ने पीटा है और जमीन पर कब्जा करने पर लगे है। फरियाद लेकर दिव्यांग थाने गए तो पुलिस ने फरियाद अनसुनी कर दी।आखिर दिव्यांग किसके पास जाएं। दिव्यांग परिवार ने शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक को अपना दुखड़ा सुनाया है।
85852 दबंगो ने दिव्यांग को पीटा, पुलिस ने अनसुनी की फरियाद
बूढी माँ के साथ अपने दोनों पैरों से दिव्यांग यह ध्यानदास पुत्र भोला बेलहैया थाना मझिला का निवासी है।यह आज अपनी माँ व भाई के साथ पहुंचा है एसपी की चौखट पर अपनी फरियाद सुनाने।ध्यानचंद का आरोप है कि उसके गांव के बाहर भुईहार देव का स्थान है जहाँ पर कुछ दबंग कब्जा करके दीवाल बना लिए है।जब उसने मना किया तो 22 फरवरी 17 को रात आठ बजे उसको लात घूंसों से मारापीटा।बचाने आए उसके भाई व माँ को भी पीटा।ध्यानचंद को अपने साथ हुए इंसाफ के लिए उनको भटकना पड़ रहा है।फिलहाल इस मामले में एसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।बहरहाल पूरे मामले पर अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
rp ashish singh Hardoi Up दबंगो ने दिव्यांग को पीटा, पुलिस ने अनसुनी की फरियाद -आशीष कुमार सिंह

Related posts

आगराः पति भूल गया बर्थ डे तो पत्नी ने साथ रहने से कर दिया इनकार, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा पति

Shailendra Singh

कल्याण सिंह ने चुनावी हार के बाद जब कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई

Shailendra Singh

राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची हंडिया, चुनाव को लेकर कही बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh