featured देश

चक्रवाती तुफान एम्फन से समुद्र में चल रही 275km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं, सुपर साइक्लोन में हुई तब्दील

एम्फन तुफान चक्रवाती तुफान एम्फन से समुद्र में चल रही 275km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं, सुपर साइक्लोन में हुई तब्दील

बंगाल की खाड़ी में उठा साल 2020 का पहला चक्रवात एम्फन सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया है।

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा साल 2020 का पहला चक्रवात एम्फन सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया है। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट skymetweather के अनुसार पिछले 20 साल में बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफानों में यह तूफान सबसे भीषण चक्रवात है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों में उथल-पुथल मची हुई है और हवा की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसके साथ समुद्र में 275 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

एम्फन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में हवा उग्र होती जा रही है। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अब से लेकर तूफान के टकराने तक हवा की रफ्तार बढ़ती ही रहेगी। जल्द ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय भागों और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।

https://www.bharatkhabar.com/know-what-is-the-importance-of-bhaum-pradosh-fast-bholenath-is-happy-and-takes-all-sorrows/

आइएमडी भुवनेश्वर के उप निदेशक उमाशंकर दास के अनुसार ओडिशा में केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर और जगतसिंहपुर जिले सबसे अधिक प्रभावित होने वाले हैं।  उम्मीद हैं कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर जमीन से टकराएगा।

जगतसिंहपुर में  NDRF की टीमें तैनात

ओडिशा के जगतसिंहपुर में सुपर साइक्लोन एम्फन से लोगों के बचाव के लिए NDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। टीम यहां से लोगों को साइक्लोन सेल्टर में ले जाने का काम कर रही है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज दोपहर 12.00 बजे राष्ट्रीय संकट निगरानी समिति (NCMC)की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF)और रक्षा बलों की तत्परता के अलावा, बिजली और दूरसंचार विभागों को आपातकालीन प्रतिक्रिया के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

हाफिज सईद के खिलाफ जारी हुआ फतवा, मुसलमान मानने से किया इंकार

bharatkhabar

AAP सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Shailendra Singh

कोलकाता: माजेरहाट पुल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन,राहत बचाव कार्य जारी

rituraj