featured देश

Maharashtra Curfew: लॉकडाउन की ओर बढ़ता महाराष्ट्र, 15 दिन का लगा कोरोना कर्फ्यू

night curfew Maharashtra Curfew: लॉकडाउन की ओर बढ़ता महाराष्ट्र, 15 दिन का लगा कोरोना कर्फ्यू

Maharashtra Curfew: महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद आखिरकार अब ‘लॉकडाउन’ जैसा कर्फ्यू लगाने का एलान कर ही दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान कर दिया है कि 14 अप्रैल रात 8 बजे से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जैसे ही प्रतिबंधन रहेंगे। हालांकि मुंबई उपनगरीय ट्रेनें और सिटी बसें चलती रहेंगी और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छूट दी जाएगी। आज रात 8 बजे से पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लगा दी जाएगी। सुबह 7 से 8 बजे तक केवल आवश्यक सेवाएं ही खुली रहेंगी।

जानें क्या खुला और कहां रहेगी बंदी ?

केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन और बस सेवाएं जारी रहेंगी।
पेट्रोल पंप, SEBI से जुड़े वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य जारी रहेंगे।
होटल आदि बंद रहेंगे केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियां बंद रहेंगी।
आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।
सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे।
फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी।
आवश्यक सेवाएं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों को अगले एक महीने के लिए 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा झटका

बढ़ते संक्रमण के चलते उद्वव सरकार ने बुधवार से महाराष्ट्र में फिल्मों, टीवी सीरियल और विज्ञापनों की शूटिंग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। सीएम उद्वव ठाकरे द्वारा घोषित ब्रेक द चेन आदेश के तहत पूरे प्रदेश में आज रात आठ बजे से एक मई सुबह सात बजे तक दिशानिर्देश प्रभाव में रहेंगे। वर्तमान आदेश से उन शूटिंगों पर रोक लग गयी है जो बार-बार कोविड जांच और भीड़ वाले दृश्यों से बचने जैसे एहतियातों के साथ चल रही थीं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

कोरोना महामारी से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। यहां पर हर रोज 60 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। और मौतें भी अन्य राज्यों की तुलना में यहां पर सबसे ज्यादा हो रही हैं। पिछले 24 घंटे की बता करें तो राज्य में 60 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 281 लोगों ने दम तोड़ दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,19,208 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,526 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। मुंबई में 7,873 नए मामले सामने आए और 27 मरीजों की मौत हो गई है।

Related posts

अफगानिस्तान के हालातों पर भारत सरकार ने की सर्वदलीय बैठक, विदेश मंत्री ने समझाई रणनीति

Saurabh

पाकिस्तान ने किया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह मेंआमंत्रित 

Rani Naqvi

प्रशिक्षण में भाग ने लेने वाले मतदान कार्मिकों के विरूद्ध दर्ज हेगी एफआईआर-सीडीओ

bharatkhabar