featured क्राइम अलर्ट देश

डबल मर्डर से दहला सोनीपत, महिला रेसलर और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, लोगों ने कुश्ती अकादमी में लगाई आग

964849 44 डबल मर्डर से दहला सोनीपत, महिला रेसलर और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, लोगों ने कुश्ती अकादमी में लगाई आग

हरियाणा के सोनीपत जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला पहलवान की मां को भी गोली मारी गई है।

महिला रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला पहलवान की मां को भी गोली मारी गई है। सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हलालपुर में बुधवार दोपहर बाद अज्ञात हमलावरों ने निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। निशा और उसके भाई की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निशा की मां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

हत्या के बाद ग्रामीणों ने की कुश्ती अकादमी में तोड़फोड़

वहीं निशा और उसके भाई सूरज की भी हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने अकादमी में जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साए ग्रामीणों ने कुश्ती अकादमी में आग भी लगा दी। हालांकि हमला क्यों और किसने किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।  कुश्ती कोच पर हत्या का आरोप है। भारी पुलिस की मौजूदगी में गुस्साए ग्रामीणों ने कुश्ती अकादमी में आग लगाई है। अकादमी का नाम सुशील कुमार कुश्ती अकादमी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या का आरोपी कोच पवन कुमार फरार है।

डेढ़ महीने पहले भी हुई थी निशा पर फायरिंग

बताया जा रहा है कि निशा दहिया पर करीब डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी। जहां निशा को गोलियां मारी गईं, वो पूर्व ओलिंपियन सुशील कुमार की एकेडमी की फ्रेंचाइजी है। इसे कुश्ती कोच पवन कुमार चला रहा था। निशा 3 साल से इस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही थी।

Related posts

किन्नरों ने पिंडदान कर शुरु की वर्षाें पुरानी परंपरा

Rahul srivastava

देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 27 दिन बाद 3 लाख कम केस, 4 हजार से ज्यादा मौत

Saurabh

हॉगकॉग के लोगों पर चीन ने किया हमला दिखाई दरिंदगी..

Mamta Gautam