Breaking News #Meerut featured देश भारत खबर विशेष

Meerut: शरीर के 15 टुकड़े कर श्मशान में फेंका, पहचान छुपाने के लिए काटकर साथ ले गया गर्दन

9ca0ba21 a451 45ef b6d5 1b5d2a10fbf8 Meerut: शरीर के 15 टुकड़े कर श्मशान में फेंका, पहचान छुपाने के लिए काटकर साथ ले गया गर्दन

मेरठ। शहर में मानवता को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। जहां आकर राज्य सरकार द्वारा किए महिला सुरक्षा के वादों की धज्जियां उड़ जाती हैं। शहर में एक महिला की बड़ी ही निमर्म तरीके से हत्या कर दी गई। महिला के हर अंग के टुकड़े किए गए थे। हत्या करने के बाद आरोपी टुकड़ों से भरे बोरे को श्मशान घाट में फेंक दिया। जिसके बाद बदबू आने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कई हिस्सों में मिला महिला का शव-

राज्य में आए दिन कहीं न कहीं से महिलाओं के साथ र्दुव्यवहार करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही कुछ मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गांव बजोट से आया है, जहां श्मशान में बोरे के भीतर 15 हिस्सों में कटा एक महिला का शव बरामद हुआ। श्मशान के अंदर से लोगों को बदबू आ रही थी। जिससे उन्हें शव होने का अनुमान लगाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंुच गई और बोरे को तलाशने लगी। जब बोरे को खोलकर देखा तो वहां मौके पर मौजूद सभी लोग दंग रह रह। क्योंकि बोरे के अंदर 15 हिस्सों में कटा एक शव था। बाद में जिसकी जानकारी लिसाड़ीगेट और परतापुर थाने को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परतापुर थाने से एएसपी कृष्ण विश्नोई और लिसाड़ीगेट थाने से इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंच गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

उम्र का पता लगाने के लिए होगा डीएनए टेस्ट-

एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि मामला लिसाड़ीगेट थाने क्षेत्र है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बोरे से जब शव को बाहर निकालकर देखा गया तो उसमें शरीर के हर हिस्से के टुकड़े किए गए थे। वहीं पहचान छिपाने के लिए आरोपी महिला गर्दन को अपने साथ ले गया। आरोपी इतना सब करने बाद महिला के शरीर से कपड़े भी ले गया। हालांकि पुलिस आसपास के इलाको में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। लेकिन पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए कोई भी सबूत नहीं मिला है। सूचना के बाद फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन महिला का सिर न होने के कारण उम्र कर कोई अंदाजा नही लग रहा है। कोई भी सबूत न मिलने के कारण अब महिला के डीएनए की जांच कराकर उम्र का पता लगाया जाएगा। पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने गांव को घेरा, आतंकियों के होने की आशंका

Pradeep sharma

पुलवामा के त्राल में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया

Rani Naqvi

पूर्व विधायक महेश वाल्मीकि बने आप यूपी एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Rahul