Breaking News featured दुनिया भारत खबर विशेष

सेक्स स्लेव बनाने वाले गुरू कीथ रेनियर को कोर्ट ने दी ऐसी सजा, मरते दम तक भुगतनी पड़ेगी जेल

46866789 054b 4ade 9b90 4768eddf623f सेक्स स्लेव बनाने वाले गुरू कीथ रेनियर को कोर्ट ने दी ऐसी सजा, मरते दम तक भुगतनी पड़ेगी जेल

अमेरिका। देश में एक बहुत ही हैरतगंज मामला सामने आया है, जहां कोर्ट ने महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाने के मामले में कथित गुरू कीथ रेनियर को 120 साल की सजा सुनाई है। अब आरोपी को अपना पूरा जीवन जेल में ही गुजारना पड़ेगा। आरोपी के खिलाफ 15 लोगों ने गवाही दी है। जिनमें से 13 महिलाएं हैं। गुरू बनकर ऐसा घिनोना अपराध करना मानवता के खिलाफ है। आरोपी कीथ ने अपना एक संगठन बना रखा था। जिसके अतंर्गत वह ऐसा मानवता को शर्मसार कर देने वाला काम करता था।

ये था पूरा मामला-

बता दें कि आज के समय हर दूसरा व्यक्ति बाबा या गुरू बनकर बैठ जाता है। जिसके के बाद वह वो सब काम करता है जो कानून की नजरों में गैर-कानूनी होते हैं। लोग बड़ी आस्था और श्रृद्धा के साथ इनके दरबार में जाते हैं। लेकिन उनके साथ दरबार में शोषण किया जाता है। ऐसा ही एक निंदनीय मामला अमेरिका से आया है, जहां कीथ रेनियर नाम के एक व्यक्ति ने Nxivm संगठन चला रखा था। जानकारी के अनुसार इस संगठन में उसके अलावा बाकी सभी महिलाएं थीं। कीथ का यह संगठन पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर पर काम करता था। जिसमें महिलाओं को ‘सेक्स स्लेव’ और ‘ग्रैंड मास्टर’ बनाया गया था। इस संगठन में शामिल महिलाओं को जबरन कीथ के साथ सेक्स कराया जाता था। कीथ के इस संगठन में महिलाओं पर जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया जाता था। कीथ के खिलाफ एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। नाबालिग के अनुसार कीथ ने जबरन उसके साथ सेक्स किया और उसे सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर किया गया।

बहला-फुसलाकर सेक्स स्लेव बनाने का आरोप-

कीथ के खिलाफ यौन शोषण के अलावा सेक्स ट्रैफिकिंग, ठगी, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और एक्सटोर्शन जैसे मामले भी सिद्ध हुए हैं। कीथ रेनियर पर कई महिलाओं ने बहला-फुसलाकर उन्हें सेक्स स्लेव बनाने का आरोप लगाया है।  महिलाओं का आरोप है कि कीथ उन्हें पहले सेक्स स्लेव बनाता था जिसके बाद उनका बूरी तरह से यौन शोषण किया गया।  कोर्ट ने दौषी पाए गए 60 साल के कीथ को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 120 साल की सजा दी है।

Related posts

12-14 आयु वर्ग के बच्चों को सीएम योगी की सौगात, सीएम योगी ने की ‘टीका जीत का’ अभियान की शुरुआत

Neetu Rajbhar

डेरे से मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस ने किए जब्त

Pradeep sharma

भारत करेगा जलवायु परिवर्तन पर अगुवाई

Rani Naqvi