featured दुनिया

इस देश में इतनी भयानक बाढ़, मगरमच्छ पेड़ों और सड़कों पर चलने लगे हैं

desh इस देश में इतनी भयानक बाढ़, मगरमच्छ पेड़ों और सड़कों पर चलने लगे हैं

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वीन्सलैंड में इतनी भयानक बाढ़ आई है कि मगरमच्छ पेड़ों और सड़कों पर चलने लगे हैं। वहीं लोगों को छतों पर जाकर जान बचानी पड़ रही है। भारी बारिश की वजह से स्थिति खराब हो गई है। टाउन्सविले में कम से कम 500 घरों में पानी घुस गया है। वहीं आशंका है कि खराब मौसम की वजह से 20 हजार घर प्रभावित हो सकते हैं। मुंदिन्गबुरा क्षेत्र में मगरमच्छ को लोगों ने पानी से बाहर चलते देखा।

desh इस देश में इतनी भयानक बाढ़, मगरमच्छ पेड़ों और सड़कों पर चलने लगे हैं

बता दें कि मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि स्थिति और खराब हो सकती है। निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बाढ़ से परेशान कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राहत पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। कई लोग लंबे वक्त से फंसे हुए हैं, लेकिन उनके पास नावें नहीं पहुंच पाई हैं। पिछले करीब 6 दिनों से शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पानी के ऊपर आने से इंसानों को मगरमच्छ वगैरह से भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों से कहा गया है कि सतर्क रहें। तेज आंधी की वजह से टोर्नाडो भी पैदा हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि पानी की धार तेज होने की वजह से कई लोगों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।

Related posts

मदनी ने की सरकार से मांग, गाय को बनाया जाए राष्ट्रीय पशु

Breaking News

Share Market Today: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 376 अंकों की तेजी, निफ्टी 16,000 के ऊपर

Rahul

यूपी: साढ़े चार साल में योगी सरकार ने डीबीटी के जरिए दिए 2.75 लाख करोड़, DBT से खत्म हुई सब्सिडी के नाम पर लूट

Saurabh