featured देश राज्य

70वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, जाने कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

pared 1 70वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, जाने कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में शुक्रवार शाम से ही सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। रात 10 बजे से दिल्ली की सभी बॉर्डर सील कर दिए गए। किसी भी कमर्शल वीकल को 26 जनवरी की दोपहर तक दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव से दिल्ली आने वाली टैक्सियों और प्राइवेट गाड़ियों को भी बॉर्डर के आसपास जगह-जगह रोक कर चेकिंग की जाएगी। इसके कारण लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

pared 1 70वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, जाने कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

बता दें कि 26 जनवरी यानी शनिवार की सुबह से दोपहर तक नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे। इससे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एयरपोर्ट आने जाने वालों को परेशानी हो सकती है। मेट्रो सेवाओं पर भी कुछ असर पड़ेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अडवांस जर्नी प्लान करने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है। गणतंत्र दिवस परेड सुबह 9:50 बजे राष्ट्रपति भवन के पास विजय चौक से शुरू होगी।

परेड राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, दरियागंज और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए दोपहर 12 बजे के करीब लाल किला मैदान पर जाकर खत्म होगी। राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट के बीच शुक्रवार शाम 6 बजे से ही ट्रैफिक का प्रवेश बंद रहेगा। रात 11 बजे से लोग रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड से भी राजपथ को क्रॉस करके आगे नहीं जा सकेंगे। इंडिया गेट को भी रात 2 बजे से ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाएगा। तिलक मार्ग, डब्ल्यू पॉइंट, आईटीओ, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, दरियागंज और नेताजी सुभाष मार्ग पर छत्ता रेल तक के रूट पर भी शनिवार सुबह 10 बजे से ट्रैफिक की एंट्री रोक दी जाएगी।

परेड रूट के आसपास के करीब एक-डेढ़ किमी के दायरे में बैरिकेडिंग करके गाड़ियों को डाइवर्ट किया जाएगा। इससे वेस्ट और साउथ दिल्ली से नॉर्थ, सेंट्रल, ईस्ट और नई दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद रास्ते खोल दिए जाएंगे। डीटीसी और इंटरस्टेट बसों को भी दूसरे रास्तों से जाना पड़ेगा या उनके रूट छोटे किए जाएंगे।

Related posts

आपातकाल को लेकर इंदिरा के ऐसे शब्द जिन्होंने बदल दिया था भारत का इतिहास

Rani Naqvi

18 अक्टूबर को स्मृति ईरानी की पेशी पर फैसला

Rahul srivastava

एकबार फिर ब्लू और वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवा रही प्रभावित

Rahul srivastava