Breaking News featured उत्तराखंड देश

उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने 2 मिनट का मौन रखकर अनुसूया मैखुरी को दी श्रद्धांजलि, शनिवार को हुआ था निधन

959ad4da cc10 4795 b6b7 1669451938cb उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने 2 मिनट का मौन रखकर अनुसूया मैखुरी को दी श्रद्धांजलि, शनिवार को हुआ था निधन

उत्तराखंड। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी शनिवार को निधन हो गया। वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। मैखुरी पिछले लगभग एक महीने से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कोरोना संक्रमण भी था।जिसके चलते आज उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद् ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे-

बता दें कि देश के लिए साल 2020 अशुभ दिखाई दिया है। इस साल देश को कोरोना जैसी भंयकर महामारी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही इस साल देश की राजनीति को बहुत दुख पहुंचा है। देश ने एक बाद एक करके कई दिग्गज नेताओं को खो दिया है। कांग्रेस से लेकर भाजपा तक के कई नेताओं ने इस बार दुनिया से अलविदा कह दिया है। जिससे भारतीय राजनीति को बड़ा धक्का लगा है। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी शनिवार को निधन हो गया। बीमारी के चलते मैखुरी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया। वे 2012 से 2017 के बीच में उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष की भूमिका में रहे । जिसके बाद आज उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद् ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन को प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया-

सीएम त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सभी ने मैखुरी के निधन पर गहरा शोक जताया। उनके निधन को प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया।

 

Related posts

महापुण्यदायक दुर्लभ ‘जयंती योग’ में मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, ऐसे रखें व्रत 

Shailendra Singh

हरित क्रांति का केंद्र बनेगा बिहार-सुशील मोदी

mohini kushwaha

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी 400 लोगों की समस्याएं

Rahul