लाइफस्टाइल

देश में भ्रष्टाचार 10 फीसदी कम: इंडिया करप्शन सर्वे

money देश में भ्रष्टाचार 10 फीसदी कम: इंडिया करप्शन सर्वे

नई दिल्ली। इंडिया करप्शन सर्वे 2019 ने बताया है कि देश में भ्रष्टाचार 10 फीसदी कम हुआ है। सरकारी काम—काज में रिश्वतखोरी पर कुछ हद तक लगाम लगी है। यह सर्वे 20 राज्यों के 248 जिलों में किया गया है। जिसमें लगभग 2 लाख लोगों से जवाब लिए गए हैं।

सर्वे के अनुसार देश में पिछले वर्ष से रिश्वतखोरी की घटनाओं में 10 फीसदी की कमी आई है।दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा और ओडिशा में लोगों ने भ्रष्टाचार के कम मामले दर्ज कराये जबकि राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब में भ्रष्टाचार की घटनाएं अधिक थीं।

सर्वे में बताया गया है कि 51 प्रतिशत भारतीयों ने पिछले 12 महीनों में एक बार रिश्वत जरूर दी है। यह सर्वे ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ (टीआईआई) ने किया है। यह एक गैर राजनीतिक, स्वतंत्र और गैर सरकारी भ्रष्टाचार रोधी संगठन है।

संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि टीआईआई द्वारा जारी ‘करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2018’ भारत की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में तीन स्थानों का सुधार हुआ है और अब 180 देशों की सूची में भारत का स्थान 78 है। सर्वे के अनुसार रिश्वत देने के लिए नकदी अभी भी पहला साधन बना हुआ है।

सर्वे के अनुसार 35 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने काम कराने के लिए पिछले 12 महीनों में रिश्वत दी है और 16 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे हमेशा बिना रिश्वत दिये ही अपना काम कराते है। इसके अनुसार 24 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले 12 महीनों में कई बार रिश्वत दी है और 27 प्रतिशत ने एक या दो बार रिश्वत देने की बात स्वीकार की।

Related posts

ओमीक्रॉन के मरीजों को रात को होती है दिक्कत, दिख रहे ये लक्षण

Rahul

भूल कर भी रात में मेकअप लगाकर ना सोएं, हो सकती हैं स्किन प्रोब्लम्स

rituraj

अगर आपके साथ भी विवाहित पुरूष करता है फ्लर्ट, तो ऐसे करें बचाएं

mohini kushwaha