featured देश हेल्थ

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 7,554 नए केस, 223 मरीजों की हुई मौत

corona Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 7,554 नए केस, 223 मरीजों की हुई मौत

Coronavirus India Update || देश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार धीरे होती नजर आ रही है। हालांकि अभी भी देश में कोरोना का खतरा बरकरार है। वहीं कुछ राज्यों में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीरे हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,554 नए मामले दर्ज किए गए है। 

कोरोना संक्रमण दर में गिरावट

बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक देश में कोरोना पॉजिटिव रेट 0.26 % हो गया है। 

1 लाख से कम सक्रिय मामले

वही देश में घटती कोरोना संक्रमण की दर और तेजी से रिकवरी के साथ अब देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 85,680 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 14,123 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इसी के साथ देश में कुल रिकवरी 4,23,38,673 हो गई है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177.79 करोड़ के पार

वही देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177.79 करोड़ के पार हो चुका है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 9,01,647 जांच किए गए। जिसके साथ देश में कुल टेस्ट सैंपलओं की संख्या 76.83 करोड़ के पार पहुंच गई है।

मौत के आंकड़ों में आई कमी

देश में कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार के साथ बीते कुछ दिनों से मौत के आंकड़ों में भी काफी कमी दर्ज की जा रही है। ताजा अपडेट मुताबिक बीते 24 घंटे में  223 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा 514,045 हो गया है।

राज्यों में कोरोना की स्थिति

वहीं राज्य स्तर पर बात की जाए तो बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। कर्नाटक में बुधवार को कोरोनावायरस के 48,905 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वही 39 मरीजों की मौत हुई है। बिहार में 2,021 नए मामले और 7 लोगों की मौत हुई दर्ज है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 35,756 मामले सामने आए है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 10,937 नए केस सामने आये है।

Related posts

अनाज, दूध, उत्पाद के मामले में यूपी देश का नंबर वन राज्य: पीएम मोदी

Rani Naqvi

हर लड़की अपने ब्वायफ्रेंड से बड़ी सफाई से बोलती है ये झूठ, आप भी जानें

rituraj

लखनऊ: तीन और जिलों में कमिश्नरेट प्रणाली लागू, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh