featured देश

Coronavirus: 8 अप्रैल के बाद सबसे कम केस, 24 घंटे में 1.27 लाख मामले, 3 हजार से कम मौतें

UP: एक दिन में रिकॉर्ड 30,596 नए केस, 129 कोरोना संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। करीब दो महीने बाद सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार 510 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात ये है कि मौत के आंकड़ों में भी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 2795 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 2 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं।

देश में महामारी के आंकड़े
  • कुल केस- दो करोड़ 81 लाख 75 हजार 44
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 59 लाख 47 हजार 629
  • कुल मौत- तीन लाख 31 हजार 895
  • कुल एक्टिव केस- 18 लाख 95 हजार 520
  • कुल टीकाकरण- 21 करोड़ 60 लाख 46 हजार 638
एक दिन में 28 लाख वैक्सीनेशन

देश में वैक्सीनेशन का काम काफी तेजी से चल रहा है। देश में अभ तक 21 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से कल 27 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। तो वहीं आईसीएमआर के मुताबिक कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 34 करोड़ 67 लाख 92 हजार 257 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 19 लाख 25 हजार 374 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र में 16 हजार से कम केस

महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। पिछले 24  घंटे में राज्य में 15 हजार 77 नए केस दर्ज किए गए हैं। तो वहीं इस दौरान 33 हजार लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि 184 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 57 लाख के पार पहुंच गई है। तो वहीं 2 लाख एक्टिव केस हैं।

यूपी में 14 हजार केस

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के 1497 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 5 हजा से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। तो वहीं प्रदेश में एक्टिव केस की बात करें तो 37 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। 

Related posts

हिजाब पर विवाद मामले में बड़ी खबर, कर्नाटक HC ने स्कूल-कॉलेज में धार्मिक पोशाक पहनने पर लगाई रोक

Saurabh

निर्भया गैंगरेप केस में सु्प्रीम कोर्ट का फैसला, दोषियों की फांसी की सजा को रखा बरकरार

mohini kushwaha

कर्नाटक में बम धमाके की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दबोचे ISIS के 3 आतंकी

Rahul