featured देश

देश में नहीं रूक रही कोरोना की गति, संक्रमित लोगों का आंकड़ी पहुंचा 226770

कोरोना वायरस 2 देश में नहीं रूक रही कोरोना की गति, संक्रमित लोगों का आंकड़ी पहुंचा 226770

देश में कोरोना वायरस की गति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की गति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ 24 घंटे में 273 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2,26,770 पहुंच गई है। वहीं, अभी तक 6348 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक दिन में 9851 मामले मिले हैं।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में है। यहां की जनता इससे ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में 77,793 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 41402 सक्रिय मरीज हैं और 33681 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, अब तक 2710 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में अब तक 25004 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14456 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 9898 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 650 मरीजों की मौत हुई है।

https://www.bharatkhabar.com/how-to-celebrate-world-environment-day-between-eclipse-and-lockdown/

तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 27256 हो गई है। इसमें से 12134 सक्रिय मामले हैं और 14902 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 220 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना के 18584 मामले मिले हैं, जिसमें 4762 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा राज्य में 1155 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में अभी तक 9237 कोरोना के पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इसमें से 245 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी 3553 सक्रिय मरीज हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या 8762 है, जिसमें से 2748 सक्रिय मामले हैं और 5637 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 377 लोगों की मौत हुई है।

Related posts

लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद पता चला कहां हुई चूक

Rani Naqvi

जालौनः इस मीनार में एकसाथ नहीं जा सकते भाई-बहन, बाहर निकलने पर बन जाते है पति-पत्नी

Shailendra Singh

पिता के इलाज के लिए बच्ची की गुहार पर प्रशासन को मिले निर्देश

Rani Naqvi