Breaking News यूपी

जानिए किसने दिया अखिलेश & डिपंल यादव को कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट

जानिए किसने दिया अखिलेश यादव को कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिए सामने आए। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों ने जरूरतमंदों की मदद की। ऐसे सभी लोगों को कोरोना वॉरियर्स की श्रेणी में गिना जाता है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कोरोना वारियर्स सर्टिफिकेट मिला है।

मदर टेरेसा NGO ने दिया सर्टिफिकेट

कोरोना काल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लोगों की मदद के लिए उन्हें और उनकी पत्नी डिंपल यादव को कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट मदर टेरेसा एनजीओ द्वारा भेजा गया। महामारी के दौरान बेहतर काम करने वाले लोगों को यह एनजीओ सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा रहा है। इसी क्रम में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को इस सम्मान से नवाजा गया।

जानिए किसने दिया अखिलेश यादव को कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट

पार्टी कार्यकर्ता भी आए आगे

कोरोना काल में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर तमाम पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता कर बीच जाकर जनता की मदद करते आये हैं। सपा के एक नेता ने अपने घर व गाड़ी को गिरवी रखकर जनता की मूल सविधाओं से मदद की थी। सपा नेता रेहान खान ने अपनी निजी फार्च्यूनर कार एवं घर को गिरवी रखकर लखीमपुर खीरी के लोगों को राहत पहुंचाई।

तमाम कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मास्क, सेनेटाइजर एवं राशन वितरित कर रहे थे। सपा अध्यक्ष की अपील पर लोगों तक कार्यकर्ताओं ने मदद पहुंचाई। इसी का परिणाम है कि मदर टेरेसा फॉउंडेशन की तरफ से उन्हें कोरोना वारियर का सम्मान मिला है।

Related posts

14 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

Hemant Jaiman

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के फिर प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेम कुमार सिंह

Aditya Mishra

नीतीश सरकार ने बिहार में किया ये काम, भाजपा की भौंहे तनीं, जाने क्या है पूरा मामला

bharatkhabar