featured देश

10 दिनों में डबल हुई कोरोना की रफ्तार, 4 राज्यों में बिगड़ रहे हालात

corona

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। गुरुवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 99 लाख 40 हजार 742 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 61 हजार 834 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

यूपी के उद्यमियों ने वियतनाम की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, नवनीत सहगल बोले-हम बेहतर माहौल देने को तैयार

देश में अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 73 हजार 761 पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की बढ़ती दिखाई दे रही है। इनमें से कई जिले ऐसे हैं जहां पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है।

महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिलों में स्थिति बेहद गंभीर है।

डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

सरकार के मुताबिक गुरुवार को वैक्सीनेशन के 48वें दिन देश में करीब डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 10 लाख 93 हजार 954 लोगों को गुरुवार को ही वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। अब तक 68 लाख 38 हजार 77 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज और 30 लाख 82 हजार 942 को दोनों डोज दिए गए हैं।

राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

राज्य में गुरुवार को 9,855 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

2. केरल

राज्य में गुरुवार को 2,765 लोग कोरोना मरीज मिले

3. मध्यप्रदेश

गुरुवार को 417 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

4. राजस्थान

गुरुवार को 215 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

5. गुजरात

गुरुवार को 475 लोग कोरोना मरीज मिले।

6. दिल्ली

राजधानी में गुरुवार को 240 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई।

केजरीवाल ने लगवाया टीका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गुरुवार को अपने माता पिता के साथ कोविड वैक्सीन लगवा ली है। दरअसल अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता के साथ टीका लगवाने पहुंचे थे।

सीएम केजरीवाल ने माता पिता के साथ दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। बताया जा रहा है कि उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है।

Related posts

मैच जीतने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मुर्तज़ा बोले, ‘फाइनल में दिखाएंगे बेहतरीन खेल’

mahesh yadav

जाधव मामलाः आरपार की लड़ाई के मूड में भारत, नहीं करेगा ‘पाक’ से वार्ता

kumari ashu

सीएम रावत ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी

Rani Naqvi