Breaking News featured देश

कोरोना का कहर, तोड़े सारे रिकॉर्ड….1 लाख से ज्यादा मरीज मिले

कोरोना

कोरोना वायरस हर दिन और जानलेवा होता जा रहा है। इस वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है। पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे।

तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी। तब 1132 लोगों की मौत हुई थी। जबकि पिछले 24 घंटों में 478 मौत दर्ज की गई हैं।

पूरे देश में यह महामारी भयावह हो चुकी है, लेकिन महाराष्ट्र में बिल्कुल बेकाबू है। यहां नए संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड को छू रहा है। रविवार को राज्य में 57,074 केस आए। इसकी तुलना भारत को छोड़कर दूसरे देशों में रविवार को मिले नए संक्रमितों से करें तो सिर्फ फ्रांस (60,922) ही आगे रहा।

अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर एक करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 हो गई है। जबकि अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में दिन पर दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या अब 7 लाख 41 हजार 830 हो गई है। कल कोरोना से 52 हजार 847 लोग ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 हो गई है।

वैक्सीनेशन जारी है
मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की अबतक सात करोड़ 91 लाख 5 हजार 163 डोज दी जा चुकी हैं। कुल वैक्सीन में 60.19 फीसदी वैक्सीन आठ राज्यों में लगे हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 9.68 फीसदी वैक्सीन लगी हैं। देश में कुल वैक्सीन में से 43 फीसदी वैक्सीन पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लगी हैं।
दिल्ली
यहां रविवार को 4,033 नए केस आए। 2,677 मरीज ठीक हुए और 21 संक्रमितों की मौत हुई।
मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 3,178 नए मरीज मिले। 2201 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई।
पंजाब
यहां रविवार को 3,006 नए मरीज मिले। 2,955 ठीक हुए, जबकि 51 की मौत हुई।

Related posts

कच्चा पनीर खाने से सेहत के लिए क्या फायदा, आइए जानें

Rahul

24 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, नारद पुराण में बताया गया है इस पर्व का महत्व

Rahul

उत्तराखंड: शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

Rahul