featured दुनिया देश राज्य

फिर डारा रहा कोरोना वायरस, लगातार पांचवें दिन बढ़े सक्रिय मामले

coronavirus फिर डारा रहा कोरोना वायरस, लगातार पांचवें दिन बढ़े सक्रिय मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना के सक्रिय मामले फिर एक बार बढ़ने लगे है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। पिछले घंटे में 13 हजार 993 नए मामले सामने आए तो वहीं 101 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा जारी आकंड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ 6 लाख 78 हजार से अधिक पहुंच गए हैं। अब तक कुल एक लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तो वहीं एक करोड़ छह लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौटे है। अगर देश में एक्टिव केस की बात करें तो अब देश में एक लाख 43 हजार 127 मरीज हैं। तो वहीं देश का रिकवरी रेट 97.27 फीसदी पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 7 लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया गया है। तो वहीं देश में अब तक 21 करोड़ 2 लाख 61 हजार 480 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

कोरोना को मात देता भारत के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि पिछले 24 घंटे में कई राज्यों में एक भी मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा.

वैक्सीनेशन में तीन नबंर पर भारत

कोविड टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया के तीसरे नबंर पर पहुंच गया है। भारत में अब तक 1 करोड़ 4 लाख 49 हजार 942 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण के मामले में अमेरिका पहले तो इंग्लैंड दूसरे नबंर पर है। भारत में टीके की दूसरी खुराक लेने वाले करीब 58 फीसदी लोग सात राज्यों के हैं। जिसमें अकेले कर्नाटक के ही 14 फीसदी लोगों टीका लगा है।

Related posts

क्या अब राजीव गांधी को मुद्दा बनाने पर तुले मोदी, बोफोर्स के बाद INS विराट का मामला

bharatkhabar

धरने पर बैठने का फैसला व्यक्तिगत है या कैबिनेट का: दिल्ली हाई कोर्ट

Rani Naqvi

सेना प्रमुख ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, भारतीय सेना की सुरक्षा की मांगी दुआ

Breaking News