featured देश

दुनिया में वैक्सीनेशन की कैसी है रफ्तार, जाने भारत किस नंबर पर?

covidvaccine दुनिया में वैक्सीनेशन की कैसी है रफ्तार, जाने भारत किस नंबर पर?

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच दुनिया में वैक्सीनेशन काफी तेजी से चल रहा है। क्योंकि वैक्सीन ही जो इस महामारी से बचा सकती है। दुनिया में अमेरिका के बाद भारत ही एक ऐसा देश है जिसने वैक्सीनेशन में 21 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन जनसंख्या के हिसाब से बात करें तो आंकड़े बहुत कम है। कई देशों से हम पीछे हैं। प्रतिशत के हिसाब से भी भारत दुनिया के कई देशों की तुलना में रफ्तार काफी धीमी है। हालांकि उम्मीद है कि आने वाले वक्त में वैक्सीनेशन में तेजी आएगी। लेकिन एक नजर डाल लेते हैं दुनिया के तमाम देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार कैसी है।

दुनिया में वैक्सीनेशन की रफ्तार

1- दुनिया में वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं। यहां पर अब तक 29 करोड़ 7 लाख वैक्सीनेशन की डोज दी गई है। देश में 49 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 40 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
2- यूके में 6 करोड़ 26 लाख वैक्सीनेशन की डोज दी गई है। 35 फीसदी लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है जबकि 57 फीसदी को पहली डोज मिली है।
3- जर्मनी में 4 करोड़ 83 लाख डोज लग चुकी है। कुल 40 फीसदी आबादी को पहली डोज और 16 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है।
4- फ्रांस में अब तक 3 करोड़ 42 लाख डोज दी गई है। 35 फीसदी जनसंख्या को पहली डोज और 15 फीसदी को दोनों डोज दी गई है।
5- इटली में अब तक 3 करोड़ 29 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगी है। जिसमें से 36 फीसदी आबादी को पहली डोज और 19 फीसदी आबादी को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
6- ब्राजील में 6 करोड़ 52 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। यहां 20 फीसदी आबादी को पहली डोज और 10 फीसदी को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
7- जबकि भारत में 21 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश की कुल तीन फीसदी आबादी को ही दोनों डोज लगी है। तो वहीं 12 फीसदी लोगों को पहली डोज मिल पाई है।

Related posts

क्रिकेटर गौतम गंभीर का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इस एक्ट्रेस को भेजे गए मैसेज

mahesh yadav

Jammu-Kashmir News: बारामूला में सेना के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Rahul

योगी कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर लगी लगाम, जानें आखिर क्या रहे कारण

Aditya Mishra