featured दुनिया देश बिज़नेस

कोरोना अपडेट: लगातार छठे दिन बढ़ी मरीजों की संख्या, कई राज्य हुए अलर्ट

coronavirus 1584661645 saura कोरोना अपडेट: लगातार छठे दिन बढ़ी मरीजों की संख्या, कई राज्य हुए अलर्ट

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार छठे दिन भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 14 हजार 264 नए केस सामने आए है। तो वहीं 11 हजार 667 लोग कोरोना से ठीक हुए है। जबकि इस बीच 90 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में एक करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके है। देश में कुल एक लाख 56 हजार 302 लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल देश में एक्टिव केस की बात करें तो अब 1 लाख 45 हजार 634 ही एक्टिव केस बचे है।

बढ़ते मामलों को लेकर राज्य हुए अलर्ट 

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्य अलर्ट हो गए है। महाराष्ट्र में लगातार नए मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। जिसके बाद पड़ोसी राज्य अलर्ट हो गए है। केरल सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर कोविड-19 रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए

वैक्सीनेशन में भारत तीसरे नबंर पर 

टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। देश में अब तक 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बीते दिन देश में 4 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। तो वहीं 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान में एक दिन में सबसे अधिक लोगों को टीका लगाया गया था। उस दिन 6 लाख 58 हजार 674 लोगों को वैक्सीन लगी थी।

ICMR के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 20 फरवरी तक कुल 21 करोड़ 9 लाख 31 हजार 530 लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 6 लाख 70 हजार 50 टेस्ट किए गए थे। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.27 फीसदी है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है।

 

Related posts

विधानसभा चुनाव 2021: नंदीग्राम का संग्राम, बंगाल-असम में दूसरे दौर के प्रचार का आखिरी दिन, दिग्गज झोकेंग ताकत

Saurabh

इस आईपीएस ने अनोखे अंदाज में दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- त्यौहार मनाने के साथ करें सोशल डिस्टेसिंग का पालन

Trinath Mishra

राजस्थान: रेत माफियाओं ने पुलिस पर बोला हमला, मुठभेड़ में 37 राउंड फायरिंग, सभी फरार

Saurabh