featured देश

कोरोना अपडेट: देश में तेजी से बढ़ रहे केस, 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए मामले

कोरोना

नई दिल्ली: देश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तैजी से बढ़ने लगा है। पिछले एक हफ्ते से देश में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे है। लेकिन अब बुधवार को देश में 22 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 22 हजार 854 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस बीच 18 हजार 100 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। तो वहीं 126 लोगों की जान चली गई।

एक करोड़ 12 लाख के पार संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबित देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 85 561 पहुंच गई है। तो वहीं एक करोड़ 9 लाख 38 हजार 146 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जबकि एक लाख 58 हजार 189 लोगों की मौत हुई है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक लाख 89 हजार 226 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना बेलगाम

महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। राज्य में कई महीनों बाद रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से औसतन 8 हजार मामले सामने आ रहे थे, लेकिन बुधवार को 13 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 659 केस सामने आए। जबकि 54 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22 लाख 52 हजार से अधिक पहुंच गई है।

करीब साढ़े 22 करोड़ सैंपल टेस्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 22 करोड़ 42 लाख 58 हजार 229 लोगों के सैंपल के टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं। जिनमें से कल 7 लाख 78 हजार 416 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मृत्य दर 1.40 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी है।

ढाई करोड़ से ज्यादा को लगा टीका

देश में अब तक दो करोड़ 52 लाख से ज्यादा लोगों की टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से 9 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों को कल टीका लगाया गया है। फिलहाल अब लोगों को कोरोना दूसरी खुराक दी जा रही है।

दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।

Related posts

डायबिटीज को करता है ये ऑयल कंट्रोल, एक बार करें उपयोग

mohini kushwaha

फ्रैंकफर्ट अंतरराष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लगी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी

Trinath Mishra

कैटरीना ने कुछ इस तरह सलमान खान को किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा सा नोट

Shagun Kochhar